भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें सम्मानित किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व विजेता खिलाड़ी क्रांति गौड़ शुक्रवार देर रात पहली बार अपने गृह नगर घुवारा पहुंचीं। उनके आगमन पर गांव में दीपावली जैसा उत्सव मनाया गया। हालांकि, छतरपुर से घुवारा तक के रोड शो और स्वागत कार्यक्रमों के दौरान भारी भीड़ क
.
भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रांति सिंह गौड़ को मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीएम ने क्रांति के पिता मुन्ना सिंह की पुलिस विभाग में बहाली किए जाने की घोषणा की। साथ ही, छतरपुर में विश्व स्तरीय स्टेडियम बनाने की भी घोषणा की गई।
15 नवंबर को जबलपुर में होगा बड़ा सम्मान समारोह सीएम ने बताया कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर जबलपुर में क्रांति के सम्मान में बड़ा समारोह होगा। भोपाल में हुए कार्यक्रम में खेल मंत्री विश्वास सारंग ने क्रांति के माता-पिता और कोच राजीव बिल्थरे को भी सम्मानित किया।
एयरपोर्ट से रोड शो, मंदिर में टेका माथा शुक्रवार दोपहर को क्रांति गौड़ का खजुराहो एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया था। इसके बाद वह कार की छत पर बैठकर अभिवादन करती रहीं। रास्तेभर उन पर फूल बरसे और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगे। घुवारा पहुंचने से पहले क्रांति ने चौपरिया सरकार मंदिर पहुंचकर हनुमानजी के समक्ष माथा टेका।
सीएम हाउस में क्रांति और उसके माता-पिता का सम्मान किया गया।
घुवारा में तुलादान के दौरान मची भगदड़, क्रांति को लगा धक्का छतरपुर के घुवारा नगर पहुंचने पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह के घर पर क्रांति गौड़ का तुलादान कार्यक्रम रखा गया था। इसी दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सुरक्षा घेरा टूटने से क्रांति को धक्का लग गया। जब वह भीड़ में घिरीं, तो स्थानीय लोगों ने आगे बढ़कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। उत्साह इतना ज्यादा था कि पुलिस को कई बार भीड़ को हटाना पड़ा।
घर पर दिवाली जैसा माहौल, 4 क्विंटल लड्डू बंटे देर रात जब क्रांति अपने घर पहुंचीं, तो वहां दीपावली जैसा उत्सव दिखा। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और फूलों की बारिश के बीच लोगों ने उनका स्वागत किया। क्रांति के घर को भी फूलों से सजाया गया था। परिवार के सदस्यों ने जीत की खुशी में 4 क्विंटल लड्डू बांटे। क्रांति के पिता ने कहा कि उन्हें बेटी की उपलब्धि पर गर्व है।
क्रांति का संदेश- ‘लड़का-लड़की में अंतर न समझें’ घर पहुंचने पर क्रांति गौड़ भी खुशी से झूम उठीं और ढोल-नगाड़ों व डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। उनके पिता ने उन्हें माला पहनाई। इस अवसर पर क्रांति गौड़ ने कहा कि, “बुंदेलखंड में किसी भी क्षेत्र में लड़का-लड़की में कोई अंतर नहीं समझा जाना चाहिए।”
क्रांति का जगह-जगह स्वागत , देखिए तस्वीरें

शुक्रवार देर रात क्रांति ने अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस किया।

भगवा नगर में देशभक्ति गीतों पर लोगों के साथ क्रांति भी थिरकीं।

नगाड़ों की थाप पर लोग नाचते हुए।

क्रांति के स्वागत में जगह-जगह आतिशबाजी की गई।

क्रांति गौड़ भोपाल से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां से कार से गृहग्राम के लिए काफिला निकला।

क्रांति गौड़ का रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया।

छतरपुर के पन्ना नाके पर एक बच्ची क्रांति की फूलों की माला से स्वागत करते हुए।

छतरपुर पहुंचने पर लोगों ने क्रांति गौड़ पर फूल बरसाए। जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

सागर रोड तिराहे पर 5 किमी लंबा जाम लग गया। कई वाहन इसमें फंस गए।

जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गई। ट्रैपिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
देखिए, सीएम हाउस की पांच तस्वीरें…

मुख्यमंत्री ने क्रांति सिंह गौड़ को मोमेंटो देकर उनका अभिनंदन किया।

सीएम हाउस में क्रांति के माता-पिता और कोच को भी सम्मानित किया गया।

स्वागत समारोह में प्रदेश की महिला खिलाड़ी भी मौजूद रहीं।

भोपाल से क्रांति छतरपुर जाएंगी। यहां उनके स्वागत में पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं।

क्रांति दिल्ली से गुरुवार देर रात भोपाल एयरपोर्ट पहुंची थी।
————————————————————-
ये खबर भी पढ़िए… वर्ल्ड कप जीतकर घर लौटीं क्रिकेटर क्रांति गौड़:छतरपुर से घुवारा तक रोड शो, जश्न और आतिशबाजी; भोपाल में सीएम ने किया सम्मानित

महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता क्रांति गौड़ शुक्रवार देर रात अपने गृहग्राम घुवारा पहुंचीं। गांव में दीपावली जैसा उत्सव दिखा। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और फूलों की बारिश के बीच लोगों ने स्वागत किया। क्रांति के घर को फूलों से सजाया गया। क्रांति ने पिता ने कहा कि बेटी की उपलब्धि पर गर्व हैं। गांववालों को बांटने के लिए 4 क्विंटल लड्डू बनाए हैं… पूरी खबर पढ़िए