सपना पूरा करना है तो…, पूर्व खिलाड़ी की रोहित-विराट को सबसे बड़ी सलाह, ऐसे मिलेगा 2027 वर्ल्ड कप में मौका

सपना पूरा करना है तो…, पूर्व खिलाड़ी की रोहित-विराट को सबसे बड़ी सलाह, ऐसे मिलेगा 2027 वर्ल्ड कप में मौका


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 19 अक्टूबर खेली जानी है. 4 अक्टूबर को बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर ने भारतीय टीम के स्क्वॉड का ऐलान किया. रोहित शर्मा से वनडे टीम की कप्तानी छीनकर शुभमन गिल को टीम का नया कप्तान बनाया गया. अजीत अगरकर के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया. साथ ही एशिया कप 2025 में टीम में जगह ना बना पाने वाले श्रेयस अय्यर को वनडे फॉर्मेट का उप कप्तान भी नियुक्त किया गया, लेकिन वनडे क्रिकेट में भारतीय स्क्वॉड के ऐलान के बाद क्रिकेट फैंस सोच में पड़ गए कि क्या यह रोहित और विराट  के करियर की आखिरी सीरीज होगी? इस पूरे मामले पर भारत के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने काफी कुछ कहा है.

घरेलू क्रिकेट खेलना होगा
इरफान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘ रोहित और विराट 2027 तक वनडे खेलना चाहते हैं. उनके सामने फिटनेस एक बड़ी चुनौती होगी. रोहित ने भले ही अपनी फिटनेस पर काम किया हो, लेकिन फिटनेस और मैच फिटनेस दोनों ही अलग चीजें हैं. अगर आप लगातार क्रिकेट नहीं खेल पा रहे हैं, तो आपको घरेलू क्रिकेट खेलते रहना चाहिए.’

करना होगा ये काम
उन्होंने आगे कहा, ‘ दोनों ही खिलाड़ियों ने टेस्ट और टी20 से संन्यास ले लिए हैं.  ऐसे में मैचों के बीच का गैप बहुत लंबा हो जाएगा.  यह उन दोनों की ही तैयारियों पर असर डाल सकता है.  दोनों भले ही बेहद अनुभवी खिलाड़ी हैं, लेकिन वह अगर 2027 का वनडे विश्व कप खेलना चाहते हैं तो दोनों को ही नियमित रूप से मैच खेलने होंगे तभी उनके सपने पूरे हो पाएंगे.’

Add Zee News as a Preferred Source


जडेजा और शमी को जगह नहीं
बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर ने कई हैरान करने वाले फैसले लिए. स्क्वॉड के घोषणा के बाद दो नाम की सबसे ज्यादा चर्चा रही और वह नाम है  रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी का. कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों की टीम में वापसी होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. वहीं, वर्कलोड के चलते जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया. 

ये भी पढ़ें : क्रिकेट इतिहास का अनोखा कीर्तिमान, इस दिग्गज ने ODI क्रिकेट में जड़े हैं 8 बार 150+ रन , आसपास भी नहीं कोई



Source link