- Hindi News
- Career
- Perplexity CEO Aravind Srinivas Included In Hurun India Rich List
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 इस साल 1 अक्टूबर को जारी हुई। इस लिस्ट में एक सबसे युवा अरबपति का नाम जुड़ा है, जिसकी चर्चा हो रही है। ये नाम 21,000 करोड़ रुपए की नेटवर्थ वाले 31 वर्षीय अरविंद श्रीनिवास का है। अरविंद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्लेटफॉर्म Perplexity के CEO हैं।

PhD के दौरान ही अरविंद ने OpenAI, DeepMind और Google जैसे ऑर्गेनाइजेशन में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने रीइन्फोर्समेंट लर्निंग और लार्ज-स्केल लर्निंग मॉडल्स पर काम किया।

OpenAI में रिसर्च इंटर्न
अरविंद ने साल 2018 में सैन फ्रांसिस्को स्थित OpenAI में बतौर रिसर्च इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने 4 महीने तक काम किया। इस दौरान पॉलिसी ग्रेडिएंट एल्गोरिदम पर रिसर्च की। OpenAI उस समय ChatGPT जैसे मॉडल्स पर शुरुआती काम कर रहा था।
DeepMind में रिसर्च इंटर्न रहे
अरविंद ने साल 2019 में इंटर्न के रूप में DeepMind जॉइन किया। लंदन स्थित ऑफिस में उन्होंने 4 महीने की इंटर्नशिप पूरी की। इस दौरान उन्होंने लार्ज-स्केल कॉन्ट्रास्टिव लर्निंग (CPCv2) पर काम किया। इस इंटर्नशिप ने उन्हें लार्ज-स्केल AI मॉडल्स और डीप लर्निंग तकनीकों में एक्सपर्टीज मिली। DeepMind गूगल की AI रिसर्च ब्रांच है, जो अल्ट्रा-मॉडर्न AI प्रोजेक्ट्स के लिए जानी जाती है।
Google में रिसर्च इंटर्न रहे
साल 2020 में अरविंद ने कैलिफोर्निया में Google जॉइन किया। यहां उन्होंने 1 साल तक काम किया। इस दौरान उन्होंने विजन ट्रांसफॉर्मर मॉडल्स जैसे Bottleneck Transformers और HaloNet पर काम किया। उन्होंने SoTA (State-of-the-Art) विजन मॉडल्स जैसे Copy-Paste Augmentation और ResNet-RS पर भी योगदान दिया।
सर्च ब्राउजर कॉमेट की शुरुआत की
अरविंद के नेतृत्व में Perplexity कंपनी ने 2025 में एक ऐसा ही AI से चलने वाला ब्राउजर बनाया, जिसका नाम कॉमेट (Comet) है। ये ब्राउजर AI टेक्नोलॉजी पर काम करता है। Perplexity कंपनी अपने इस वेब ब्राउजर में ऑटो-रिप्लाई जैसे कई फीचर्स देती है, जो गूगल क्रोम में अभी फिलहाल नहीं है।
गूगल क्रोम खरीदने का ऑफर दे चुके हैं
अरविंद ने अगस्त 2025 में गूगल के पॉपुलर ब्राउजर क्रोम (Chrome) को खरीदने का ऑफर दिया है। इस ऑफर की कीमत 34.5 अरब डॉलर यानी लगभग 3 लाख करोड़ रुपए है। हालांकि, कंपनी की खुद की वैल्यूएशन करीब 18 अरब डॉलर है। इस ऑफरिंग के बाद भी वो चर्चा में आए थे। श्रीनिवास को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग में एक्सपर्ट माना जाता है।
ब्राउजर मामले में गूगल क्रोम टॉप पर
ब्राउजर के मामले में अभी गूगल क्रोम को कोई पीछे नहीं कर सका है। 2025 की रिपोर्ट के अनुसार अनुमान है कि 3.45 बिलियन से अधिक यूजर्स इसका इस्तेमाल करते हैं। गूगल का ये ब्राउजर विंडोज, मैक, एंड्रॉइड सभी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए मौजूद है। यूजर्स गूगल क्रोम की सेफ्टी वॉल को लेकर इसे पसंद करते हैं।
—————————–
ये खबर भी पढ़ें…
जापान में पहली महिला PM बनेंगी साने ताकाइची: शिंजो आबे की थी करीबी, ‘आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर, जानें कंप्लीट प्रोफाइल

जापान में पहली बार एक महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। सत्ताधारी लिब्रल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने साने ताकाइची को नया अध्यक्ष चुना है। जापान में बहुमत वाली पार्टी का अध्यक्ष ही नया पीएम बनता है।
ताकाइची पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की करीबी मानी जाती हैं। शिंजो जापान में सबसे लंबे समय तक PM रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…