देवास में इंदौर रोड पर शिप्रा थाने के पास ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है।
.
घायलों की पहचान इंदौर निवासी अंकित देवड़ा, उनकी पत्नी रुपाली देवड़ा, बेटी अंशिका देवड़ा और बेटे गोरांशु देवड़ा के रूप में हुई है। यह परिवार अपनी बाइक से उज्जैन से इंदौर लौट रहा था।
उज्जैन से इंदौर लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, परिवार कड़छा में गुरु टेकचंद महाराज के जन्मोत्सव में शामिल होकर इंदौर जा रहा था। शिप्रा थाने के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सभी सदस्य बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार ट्रक नीचे फंसे गए थे। आस पास के लोगों घटना की जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी मिलने के बाद डायल 112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को निकाला और देवास जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इंदौर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घायलों को एंबुलेंस से इंदौर रेफर किया गया।