Last Updated:
Sofa Cleaning Tips: गृहिणी कमला तिवारी ने लोकल 18 से कहा कि फैब्रिक सोफे के लिए नैचुरल और माइल्ड क्लीनर घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता है. इसके लिए एक बर्तन में सादा पानी लें और उसमें थोड़ा सा माइल्ड शैंपू मिलाएं.
सतना. त्योहारों का सीजन शुरू होते ही हर घर में रौनक बढ़ जाती है. लोग घर की दीवारों, खिड़कियों और सामान को चमकाने में जुट जाते हैं लेकिन इस सफाई में सबसे अहम हिस्सा होता है फर्नीचर. खासकर सोफा, जो घर की खूबसूरती को पूरा करता है. अगर सोफा चमकदार और साफ दिखे, तो पूरा घर नया सा लगता है लेकिन दिक्कत यह है कि लोग महंगे फैब्रिक सोफे की सफाई से डरते हैं. गलत तरीके से क्लीनिंग करने पर कपड़े का रंग हल्का पड़ सकता है या खराब हो सकता है. ऐसे में लोग ड्राई क्लीनिंग पर ज्यादा खर्च कर देते हैं. हालांकि अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि एक आसान और बजट फ्रेंडली तरीका है, जिससे आप घर पर ही अपने फैब्रिक सोफे को चमका सकते हैं.
सफाई से पहले धूल-मिट्टी हटाना जरूरी
किसी भी फैब्रिक सोफे की सफाई शुरू करने से पहले उसका धूल-मिट्टी से मुक्त होना बेहद जरूरी है. सोफे की दरारों और कोनों में अक्सर इतनी बारीक धूल जमा हो जाती है, जो नंगी आंखों से नहीं दिखती. इसके लिए वैक्यूम क्लीनर सबसे अच्छा विकल्प है. अगर यह उपलब्ध नहीं है, तो सूखे और मुलायम कपड़े से अच्छी तरह डस्टिंग करें. कुशन और हैंडल्स पर खास ध्यान दें क्योंकि वहीं सबसे ज्यादा धूल जमती है.
सतना निवासी गृहिणी कमला तिवारी लोकल 18 से बताती हैं कि फैब्रिक सोफे के लिए नैचुरल और माइल्ड क्लीनर घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता है. इसके लिए एक बर्तन में नॉर्मल पानी लें और उसमें थोड़ा सा माइल्ड शैंपू मिलाएं, जैसे- बच्चों का शैंपू. इसे अच्छे से झागदार बना लें और फिर उसमें नींबू का रस डाल दें. नींबू एक नैचुरल क्लीनर है, जो न सिर्फ दाग-धब्बों को हटाता है बल्कि बदबू भी दूर करता है.
इन बातों का रखें खास ध्यान
उन्होंने कहा कि सोफे को साफ करते समय सबसे जरूरी है ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करना. फैब्रिक ज्यादा गीला हो जाएगा, तो उसकी चमक और मजबूती कम हो सकती है. इसके अलावा सिरके का इस्तेमाल कभी न करें क्योंकि यह कपड़े के रंग को फीका कर सकता है. सही तरीके से सफाई करने पर आपका महंगा सोफा घर बैठे नया जैसा चमक उठेगा और दीवाली पर मेहमानों की तारीफें बटोर लेगा.
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.