घायल संदीप बिजवा की बुधवार रात मौत हो गई।
इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में करीब एक माह पहले हुए ट्रक हादसे में घायल चौथे व्यक्ति की बुधवार शाम मौत हो गई। इस हादसे में इससे पहले तीन लोगों की जान जा चुकी थी, जबकि करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए थे।
.
बताया जा रहा है कि मृतक के पैर में फ्रैक्चर हुआ था, जिसमें इन्फेक्शन फैल गया और बाद में वह लिवर तक पहुंच गया, जिससे लिवर डैमेज हो गया। कई अस्पतालों में इलाज के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और बुधवार शाम उसने दम तोड़ दिया।
गाड़ियों को टक्कर मारते ट्रक का वीडियो भी आमने आया था।
ऑटो रिक्शा में सवार थे
एरोड्रम पुलिस के अनुसार, मृतक संदीप(40) समर्थ ग्रीन कॉलोनी के निवासी थे। वे करीब एक माह पहले एरोड्रम क्षेत्र में हुए ट्रक हादसे में घायल हुए थे। हादसे की रात संदीप पैसेंजर ऑटो रिक्शा में बैठकर खजूरी बाजार जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। उसी ऑटो में संदीप सवार थे। हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था।
पहले उन्हें बरोठ अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में वर्मा यूनियन और फिर चोइथराम अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उनके शरीर में इन्फेक्शन बढ़ता गया, जो लिवर तक पहुंच गया। हालत लगातार बिगड़ने के बाद बुधवार शाम संदीप की मौत हो गई।
संदीप लुहारी (लोहे का काम) का कार्य करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जबकि उनके भाई अलग रहते हैं। एरोड्रम पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एक बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। बाइक समेत जल रहे थे कैलाशचंद्र।
घायलों का अलग- अलग अस्पताल में इलाज जारी
इस हादसे में अब तक कॉलेज प्रोफेसर, आईडी कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में वैशाली नगर निवासी कॉलेज प्रोफेसर भी शामिल हैं। वहीं, हादसे में घायल हुए लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में जारी है। कई घायलों को हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी भी दी जा चुकी है।
घटना से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
इंदौर ट्रक हादसा- बाइक समेत जल रहे थे IDA अधिकारी:पत्नी बोली- पता नहीं मल्हारगंज क्यों गए

चश्मदीदों और परिजन का आरोप है कि यह हादसा प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है, जिसने सुरक्षा इंतजामों को नजरअंदाज कर दिया।
इंदौर में सोमवार रात हुए एक हादसे ने कई परिवारों की खुशियां बिखेर दी। बेकाबू ट्रक की टक्कर से 3 लोगों की मौत हो गई, 12 घायल हैं। मृतकों में प्रोफेसर लक्ष्मीनारायण सोनी, आईडीए अधिकारी कैलाशचंद्र जोशी और महेश कैथवास शामिल हैं। हादसे में झुलसे लोग और अपनों को खो चुके परिवार सदमे में हैं।पढ़ें पूरी खबर…