Rohit Sharma New Tesla: टीम इंडिया के चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा कारों के बेहद शौकीन हैं. अभी तक रोहित शर्मा की लैंबोरगिनी उरूस की झलक देखते ही बनती थी. रोहित जहां भी लेकर निकलते और छा जाते. लेकिन अब रोहित के गैराज में नया मेहमान जुड़ चुका है. रोहित शर्मा इस बार अपनी नई नवेली Tesla में नजर आए. देखते ही फैंस ने सेल्फी लेने के लिए रोहित शर्मा और उनकी कार को घेर लिया. रोहित की टेस्ला का ये मॉडल रोबोट से कम नहीं है. फैंस के जहन में एक ही सवाल है कि आखिर यह उनकी ब्लू कलर की Lamborgini Urus से महंगी है या सस्ती.
क्रिकेटर्स पर छाई इलेक्ट्रिक कारों की दीवानगी
क्रिकेटर्स पर इन दिनों इलेक्ट्रिक कारों की दीवानगी देखने को मिल रही है. कुछ महीनों पहले दिग्गज एमएस धोनी KIA की इलेक्ट्रिक कार में नजर आए थे. अब रोहित शर्मा ने भी इलेक्ट्रिक कारों में फेमस Tesla के Y मॉडल पर हाथ आजमाया है. ये कार फीचर्स से लोडड है. हाल ही में मुंबई में टेस्ला ने अपना मार्केट बिछाया था और इसकी ब्रिकी शुरू हो चुकी है.
कितना है Tesla का प्राइज?
टेस्ला के Y मॉडल का प्राइज 67.89 लाख रुपये है. अगर बात करें तो Lamborgini Urus की तो उसका प्राइज लगभग 5 करोड़ रुपये है. रोहित ने Tesla Model Y RWD स्टैंडर्ड रेंज वेरिएंट खरीदा है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 75 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसकी सिंगल चार्ज रेंज 622 किलोमीटर की है. यह इलेक्ट्रिक Sadan देखने में जितनी खूबसूरत है, इसके फीचर्स भी कमाल के हैं.
ये भी पढे़ं.. सालभर में 16 कैच ड्रॉप.. फिर भी है टीम इंडिया की ट्रंप कार्ड ये बल्लेबाज, पूर्व क्रिकेटर जताया भरोसा
टॉप लेवल की सिक्योरिटी
रोहित की नई टेस्ला के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें ऑल एलईडी लाइट्स, प्रीमियम इंटीरियर, 15.4 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं जो लग्जरी फील देते हैं. वहीं, कार में 9 स्पीकर वाला प्रीमियम स्टीरियों सिस्टम है जिससे सफर और भी आनंददाक हो जाता है. बात करें पॉवर की तो यह रियर व्हील ड्राइव के साथ आती है. इसमें सिक्योरिटी के लिए ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड कोलिजन वॉर्निंग और ग्लास रूफ के साथ ही कंफर्ट और कन्वीनियंस के साथ ही सेफ्टी से जुड़ीं तमाम खूबियां हैं. टेस्ला मॉडल वाई में 220 kW का मोटर लगा है, जो कि 295 बीएचपी की पावर और 420 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है. रोहित शर्मा का कार कलेक्शन में लैम्बोर्गिनी उरूस एसई, लैंड रोवर रेंज रोवर एचएसई लॉन्ग व्हीलबेस, मर्सिडीज बेंज एस-क्लास, मर्सिडीज बेंज जीएलएस 400डी, बीएमडब्ल्यू एम5, स्कोडा ऑक्टाविया और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां हैं.