भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों के वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से हो रही है. लंबे समय से बाहर चल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी हुई है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है. दोनों देशों के बल्लेबाज विरोधी टीम के गेंदबाजों का धागा खोल देते हैं. ना सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बल्कि भारतीय बल्लेबाज भी जमकर रन बनाते हैं. दोनों के बीच कांटे की टक्कर होती है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के बारे में. ये आकड़ा ना ही सचिन तेंदुलकर के नाम है ना ही विराट कोहली के नाम, बल्कि ये रिकॉर्ड भारत के सलामी बल्लेबाज के नाम कायम है.
रोहित शर्मा
साल 2016 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच में पर्थ क्रिकेट ग्राउंड में रोहित ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम स्थापित कर कर दिया था. जो कि आज भी अटूट है. उन्होंने इस मुकाबले में 163 गेंदों में 13 चौके और 7 छक्के की मदद से 171 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा दिए थे. रोहित द्वारा ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर बनाए गए इस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई नहीं भटकता और वो रिकॉर्ड आज भी अटूट है.
रोमांचक मैच में भारत की हार
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 309 रन लगा दिए. रोहित शर्मा ने धुआंधार 171 और विराट ने भी 91 रनों की शानदार पारी खेली. दोनों ही खिलाड़ियों की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया 309 रनों तक पहुंच गई. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 4 गेंद पहले रहते जीत लिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान स्टीव स्मिथ ने 149 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उनका साथ जॉर्ज बैली ने 112 रनों की शानदार पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने ये मुकाबला बड़े ही आसानी से जीत लिया.
रोहित ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर
सचिन तेंदुलकर के बाद ऑस्ट्रेलिया की पिच पर रोहित सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. मौजूदा भारतीय टीम में वह टॉप स्कोरर में नंबर 1 पर हैं. हालांकि, विराट उनसे महज 1 रन पीछे हैं. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के पिचों पर खेले 30 मैचों की 30 पारियों में 53.49 की औसत से ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर 1328 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित ने 5 शतक और 4 पचासे जड़े हैं. वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 171 रनों का रहा है.