रीवा के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की छत पर चढ़ी युवती: कूदने ही वाली थी कि गार्ड्स ने पकड़ा; VIDEO आया सामने – Rewa News

रीवा के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की छत पर चढ़ी युवती:  कूदने ही वाली थी कि गार्ड्स ने पकड़ा; VIDEO आया सामने – Rewa News



अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया और उसकी जान बचा ली।

रीवा शहर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती बिल्डिंग की छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगी। युवती कूद पाती, उससे पहले ही अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया और उसकी जान बचा ली। इस पूरी घ

.

छत के किनारे खड़ी थी युवती, लोगों की पड़ी नजर यह पूरा मामला मंगलवार शाम का है। एक युवती अचानक अस्पताल की सबसे ऊपरी मंजिल की छत पर पहुंच गई और किनारे जाकर खड़ी हो गई। नीचे मौजूद लोगों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। लोग उसे देखकर हैरान रह गए और शोर मचाने लगे।

सुरक्षाकर्मियों की फुर्ती से बची जान शोर सुनकर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी बिना देर किए छत की ओर भागे। उन्होंने फुर्ती दिखाते हुए युवती को कूदने से ठीक पहले पकड़ लिया और उसे सुरक्षित नीचे लेकर आए। उनकी इसी तत्परता से एक जान बच गई।

युवती कौन थी, क्यों उठाना चाहा यह कदम? पता नहीं हालांकि, यह युवती कौन है और उसने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश क्यों की, इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल प्रबंधन ने भी इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।



Source link