अगरकर को हार मिलेगी.. इंग्लैंड से चीफ सेलेक्टर को आया अल्टीमेटम, रोहित-कोहली फाइनल चैप्टर पर भविष्यवाणी

अगरकर को हार मिलेगी.. इंग्लैंड से चीफ सेलेक्टर को आया अल्टीमेटम, रोहित-कोहली फाइनल चैप्टर पर भविष्यवाणी


टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा अपने भविष्य को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. चैंपियन कैप्टन रोहित को कप्तानी से हटाकर बीसीसीआई को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. अब चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के लिए इंग्लैंड से अल्टीमेटम आया है. 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया टूर पर वनडे सीरीज में रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज खेलते नजर आएंगे. अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रोहित-कोहली ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए कोई कमिटमेंट नहीं दिया है. इंग्लैंड के पूर्व पेसर स्टीव हार्मिसन ने रोहित-कोहली के लास्ट फाइनल चैप्टर पर बात करते हुए अगरकर को टारगेट किया है. 

क्या बोले हार्मिंसन?

हार्मिसन ने टॉकस्पोर्ट क्रिकेट पर कहा, ‘दुर्भाग्य से मुझे लगता है कि अजीत अगरकर का अंत मुश्किल हो सकता है. अगर यहाँ कोई जीतने वाला है, तो मुझे लगता है कि वह पूर्व ऑलराउंडर नहीं, बल्कि पूर्व कप्तान हैं. लेकिन यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि अगर अगरकर सिर्फ कोहली और शर्मा की भावनाओं को भड़काने के लिए ऐसा कह रहे हैं, तो ठीक है. आप अपने पत्ते खोलकर देखिए क्या होता है.’

Add Zee News as a Preferred Source


कोहली की बताई खूबी

हार्मिसन ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि कोहली का खेल में थोड़ा दखल है. बैंक में रन, उनकी प्रतिष्ठा, शर्मा का उतना नहीं. शर्मा थोड़े बड़े हैं, वह 50 ओवर के क्रिकेट में विराट जितने प्रभावशाली नहीं रहे हैं.’ हार्मिंसन ने चेताया कि अगर चयनकर्ता उनके बिना टीम को फिर से बनाने की कोशिश करते हैं, तो भारत को कोहली की कमी का गहरा एहसास हो सकता है. उन्होंने कहा, ‘अगर विराट पलटकर कहते हैं, ‘ठीक है, तुम मेरे बिना 50 ओवर के विश्व कप में जाओ. जब तुम ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड के खिलाफ जीत के लिए 50 ओवरों में 350 रनों का पीछा कर रहे हो और तुम्हारे पास चौथे नंबर पर वह खिलाड़ी न हो जिसका औसत 90 मैच जीतने का हो तो देखो तुम्हारी टीम कहाँ है.’

ये भी पढे़ं.. ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड कोलिजन वॉर्निंग… रोबोट से कम नहीं रोहित की नई Tesla, Lamborgini Urus से महंगी या सस्ती?

अगरकर को किया टारगेट

उन्होंने आगे कहा, ‘इसका अंत गड़बड़ हो सकता है. अगर अगरकर लड़ाई की तलाश में हैं तो उन्हें टक्कर मिलेगी, लेकिन वे जीतेंगे नहीं.’ उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कोहली के लिए उन्हें एक अलग प्राइवेट जेट मंगवाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अगर कोहली अगले वनडे विश्व कप में नहीं खेलेंगे और भारतीय टीम हारने लगेगी, तो उन्हें उनकी कमी जरूर खलेगी. 



Source link