Last Updated:
राशिद खान वनडे में 200 विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के पहले गेंदबाज बन गए हैं.उन्होंने यह उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में हासिल की. अफगानिस्तान ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया. जीत के हीरो अजमतुल्लाह उमरजई रहे जिन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को शानदार जीत दिलाई.
नई दिल्ली. अफगानिस्तान ने पहले वनडे मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है. इस मुकाबले में स्टार स्पिनर राशिद खान ने अपने विकेटों की संख्या 200 के पार पहुंचाया. राशिद वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटों का दोहरा शतक जड़ने वाले अफगानिस्तान के पहले गेंदबाज बन गए हैं. अफगानिस्तान की जीत में अजमतुल्लाह उमरजई ने अपने ऑलराउंड खेल से प्रभावित किया. उन्होंने पहले गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर 3 विकेट लिए. इसके बाद चेज के समय बैटिंग से उमरजई ने ताबड़तोड़ 40 रन की पारी खेली. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
अफगानिस्तान की जीत में राशिद खान ने रचा इतिहास.
राशिद ने 107वीं वनडे पारी में 200वां शिकार किया
राशिद खान ने अपना 200वां विकेट 107वीं वनडे पारी में लिया.इससे पहले केवल तीन गेंदबाज़ – मिचेल मार्श, मोहम्मद शमी और सकलैन मुश्ताक ने कम पारियों में 200 बल्लेबाजों को आउट किया है. वनडे में अपना 200वां विकेट लेने के बाद राशिद ने दो और बांग्लादेशी बल्लेबाजों को आउट किया. उन्होंने अपने 10 ओवरों का कोटा 38 रन देकर 3 विकेट लेकर पूरा किया. राशिद ने 18 अक्टूबर 2015 को बुलावायो में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया और तब से अब तक आयरलैंड के खिलाफ 55, ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 50 और बांग्लादेश के खिलाफ 27 विकेट लिए हैं.
बांग्लादेश के 221 के जवाब में अफगानिस्तान ने 226 रन बनाकर जीता मैच
बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के सामने 222 रन का लक्ष्य रखा था. अफगानिस्तान ने 47.1 ओवर में 5 विकेट पर 226 रन बनाकर मैच जीत लिया. अफगानिस्तान की ओर से ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज ने 50 रन बनाए जबकि रहमत शाह ने 50 रन का योगदान दिया. कप्तारन हशमतुल्लाह शाहिदी ने 33 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें