सीहोर का एकमात्र क्रिकेट मैदान बीएसआई ग्राउंड इन दिनों नए रूप में तैयार किया जा रहा है। यहां पिच और ग्राउंड को नया लुक दिया जा रहा है ताकि आने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। मैदान पर समतलीकरण और पौधारोपण का काम
.
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि बीएसआई मैदान की पिच जल्द ही नए स्वरूप में दिखेगी। ग्राउंड को समतल बनाया जा रहा है और इसके बाद हरी घास लगाई जाएगी। 70 गज की बाउंड्री वाले इस मैदान पर पिचों को भी नया लुक दिया जा रहा है। इस काम पर हजारों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
प्रतिदिन सैकड़ों बच्चों को मिल रही ट्रेनिंग यह कार्य एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी और अन्य की देखरेख में किया जा रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे यहां क्रिकेट का अभ्यास करते हैं और अकादमियां खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण देती हैं। आगामी प्रतियोगिताओं के संबंध में सचिव अतुल तिवारी और अन्य पदाधिकारियों ने मैदान का निरीक्षण किया। दीपावली के बाद भोपाल क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से यहां ट्रायल मैच और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
क्रिकेट पिच पर घास लगाने और समतलीकरण का काम बहुत जरूरी है। इससे पिच समतल और स्थिर रहती है, जिससे बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को समान अवसर मिलते हैं। क्रिकेट अकादमियां युवा खिलाड़ियों को खेल में कौशल और अनुभव देती हैं, जिससे वे अपने खेल को बेहतर बना सकें और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में सफलता पा सकें।