Jabalpur weather: जबलपुर में नवंबर से पहले ‘ठंड की एंट्री’, 6 घंटे की बारिश से शहर भीगा, स्वेटर-रेनकोट निकले

Jabalpur weather: जबलपुर में नवंबर से पहले ‘ठंड की एंट्री’, 6 घंटे की बारिश से शहर भीगा, स्वेटर-रेनकोट निकले


Last Updated:

Jabalpur weather: मध्यप्रदेश के जबलपुर में मोंथा तूफान का असर दिखने लगा है. बीते दो दिनों से रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं ने शहर में सर्दी की आहट बढ़ा दी है.

Jabalpur News: मध्यप्रदेश के जबलपुर संभाग में मोंथा तूफान का असर देखने को मिल रहा है. जहां अब बारिश और ठंड के बीच रेनकोट और स्वेटर में शहर उलझ गया है, हालांकि अभी ग्यारस की तैयारी भी चल रही हैं. जहां गर्म कपड़ों के बाजार भी सज गए हैं. लेकिन ऐसे में मौसम के बदले मिजाज से जबलपुर के लोग असमंजस में फंस गए हैं.

ऐसा ही कुछ नजर बीते दो दिन से दिखाई दे रहा है. जहां बीते दिन करीब 6 घंटे हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया. दिवाली के बाद से लगातार बिगड़ रहे मौसम का असर लगातार जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में 1 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. जहां रात तक करीब 40 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई.

अब तेजी से बढ़ने लगेगा ठंड का असर 
मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर माह की शुरुआत से पहले ही हुई जोरदार बारिश ने संदेश दे दिया है कि अब नवंबर माह में तेजी से ठंड बढ़ेगी और वातावरण में ठंडक घुल जाएगी. जहां 3 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की भी संभावना है. जहां माना जा रहा है पहाड़ों में बर्फबारी से ठंड का असर बढ़ेगा. इतना ही नहीं उतरी हवा के कारण ठंड का भी असर और ज्यादा देखने को मिलेगा.

अधिकतम तापमान में आई गिरावट 
जबलपुर जिले में बादल और बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है. जहां अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग की माने तब दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है. बहरहाल अगले तीन दिनों तक इसी तरह मौसम बना रहेगा. जहां जबलपुर संभाग के जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, नरसिंहपुर, बालाघाट, सिवनी सहित आसपास के जिलों में रिमझिम बारिश की संभावना बनी रहेगी.

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

जबलपुर में नवंबर से पहले ‘ठंड की एंट्री’, 6 घंटे की बारिश से शहर भीगा



Source link