आदिवासी समाज धर्मांतरण रोकने के लिए एकजुट: नेपानगर में जनजातीय सुरक्षा मंच ने की धर्म रक्षा सभा, बोले लालच देकर धर्म बदलवाना स्वतंत्रता नहीं – Burhanpur (MP) News

आदिवासी समाज धर्मांतरण रोकने के लिए एकजुट:  नेपानगर में जनजातीय सुरक्षा मंच ने की धर्म रक्षा सभा, बोले लालच देकर धर्म बदलवाना स्वतंत्रता नहीं – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर के नेपानगर में शुक्रवार को जनजातीय सुरक्षा मंच ने धर्म रक्षा सभा आयोजित की। इसका मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज में धर्मांतरण को रोकना और धर्मांतरण कानून में किसी भी बदलाव का विरोध करना था।

.

जनजातीय सुरक्षा मंच के जिला संयोजक राजेश कास्डे ने बताया कि कुछ लोग धर्मांतरण कानून में बदलाव चाहते हैं, जिसका मंच विरोध करता है। उन्होंने कहा कि यह सभा आदिवासी समाज को धर्मांतरण के खिलाफ जागरूक करने के लिए आयोजित की गई है।

लालच देकर धर्म परिवर्तन कराना स्वतंत्रता नहीं नेपानगर के अणुव्रत भवन में आयोजित इस सभा में नेपानगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी शामिल हुए। वक्ताओं ने धर्म की स्वतंत्रता और कानून की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति को अपने धर्म को मानने, आचरण करने और प्रचार करने की स्वतंत्रता है, लेकिन किसी को लालच या दबाव देकर धर्म बदलवाना अपराध है।

सभा में धर्मांतरण रोकने और समाज को जागरूक करने पर जोर दिया गया। आदिवासी भील समाज के मनोहर गौतम, विक्की वाखले और अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे।



Source link