इंदौर की एक प्राइवेट कॉलेज में छात्र के साथ मारपीट: हिंदू जागरण मंच के सदस्य पहुंचे थाने, 4 युवकों पर एफआईआर – Indore News

इंदौर की एक प्राइवेट कॉलेज में छात्र के साथ मारपीट:  हिंदू जागरण मंच के सदस्य पहुंचे थाने, 4 युवकों पर एफआईआर – Indore News



पीड़ित रवि चौधरी को शाद पटेल और उसके साथियों ने पीटा।

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में वैष्णव इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया गया कि गुरुवार को क्लास में बैठने की बात को लेकर चार छात्रों ने एक अन्य छात्र के साथ मारपीट की। घटना के बाद वर्ग विशेष द्वारा ज्यादती का आरोप

.

रवि चौधरी, निवासी राजौदा ने पुलिस को बताया कि वह कॉलेज में क्लास के दौरान बैठा था। तभी छात्र शाद पटेल वहां आया और उसकी सीट पर बैठने की बात को लेकर विवाद करने लगा। इसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाया और सभी ने मिलकर रवि के साथ मारपीट की।

इन पर केस दर्ज हुआ

रवि चौधरी की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने इन छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

  • युवराज, पुत्र लाल सिंह
  • अयाज पटेल, निवासी सांवेर
  • शाद पटेल
  • अर्जुन, पुत्र मनोहर, निवासी पंचडेरिया, सांवेर
  • अजय, पुत्र गणपत सिंह

इन सभी पर मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

चाकू से हमला करने का भी आरोप

पीड़ित छात्र का कहना है कि आरोपियों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की और चाकू दिखाकर डराने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक पीयूष जादम, पिंटू शर्मा और अन्य कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से आरोपियों को कॉलेज से निकालने की मांग की। साथ ही थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई।

संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर कॉलेज प्रशासन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करता तो वे कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि मामले को लेकर भी जांच चल रही है और सभी आरोपी छात्रों को कॉलेज से हटाने पर विचार किया जा रहा है।



Source link