कांग्रेस ने कैंट में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान चलाया: जबलपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ’ मुहिम के तहत हस्ताक्षर अभियान शुरू – Jabalpur News

कांग्रेस ने कैंट में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान चलाया:  जबलपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ’ मुहिम के तहत हस्ताक्षर अभियान शुरू – Jabalpur News


सदर कैंट में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘लोकतंत्र बचाओ’ मुहिम के तहत ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ नामक एक आक्रामक हस्ताक्षर अभियान चलाया।

.

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने इस अभियान की सफलता पर जोर देते हुए कहा कि लोगों ने बढ़-चढ़कर हस्ताक्षर कर सरकार के खिलाफ अपनी गहरी नाराजगी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक साइन अभियान नहीं, बल्कि मतदाताओं के विश्वास की रक्षा का संकल्प था। शर्मा ने यह भी कहा कि जनता का संदेश साफ है कि लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं होगा।

अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और चुनावी धांधली पर तीखा प्रहार किया। नेताओं ने इस मुहिम को जनता के विश्वास को दोबारा मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने वोट चोरी की साजिश रचने वालों को यह आखिरी चेतावनी करार दिया कि जनता अब अपने अधिकारों को लेकर जाग चुकी है।

अब पूरे जबलपुर में गूंजेगा नारा

कैंट ब्लॉक की ज़बरदस्त सफलता से उत्साहित होकर कांग्रेस ने अब इस अभियान को पूरे जबलपुर में फैलाने का ऐलान किया है। पार्टी ने कहा कि अब हर ब्लॉक, हर वार्ड और हर चौराहे पर ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा गूंजेगा। यह हस्ताक्षर अभियान सिर्फ शुरुआत है, जो आने वाले दिनों में जबलपुर की सियासत को और अधिक गर्माने वाला है। इस मुहिम ने जमीनी स्तर पर कांग्रेस के लिए एक नई ऊर्जा का संचार किया है।



Source link