खेत में करंट लगने से तीन लोग झुलसे: साले, जीजा और बुआ एक-दूसरे को बचाते हुए घायल – Chhatarpur (MP) News

खेत में करंट लगने से तीन लोग झुलसे:  साले, जीजा और बुआ एक-दूसरे को बचाते हुए घायल – Chhatarpur (MP) News



छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बनगांय में शुक्रवार को खेत में काम कर रहे तीन लोग अचानक करंट की चपेट में आ गए। हल्कू कुशवाहा (16), उनके जीजा रामलाल कुशवाहा (35) और बुआ देवकी कुशवाहा (26) मूंगफली निकालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान हल्कू ने खेत

.

एक दूसरे को बचाने में 3 लोग झुलसे हल्कू को गिरते देख उनके जीजा रामलाल तुरंत उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान बुआ देवकी ने भी बचाने का प्रयास किया और वह भी झुलस गईं। पास के ग्रामीणों ने तुरंत बिजली का तार हटाया और तीनों को बचाया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घायकों के परिजन लक्ष्मण कुशवाहा ने बताया कि खेत पर पंप चलाने के लिए बिजली के तार डाले गए थे। अचानक करंट फैलने से उनके नाती हल्कू, दामाद रामलाल और बेटी देवकी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्होंने बताया कि उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने के लिए पहले टैक्सी का सहारा लिया गया। उनका कहना था कि घटना के समय वह खेत पर मौजूद थे और तुरंत मदद करने के लिए पहुंचे।

तीनों को सर्जरी वार्ड में किया भर्ती डॉ. नीरज ने जानकारी दी कि तीनों घायलों का इलाज सर्जरी वार्ड में किया जा रहा है। झुलसने की वजह से उनकी हालत गंभीर थी, लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। चिकित्सकों ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है और उन्हें और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पुलिस ने भी मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।



Source link