निवाड़ी पुलिस ने करवा चौथ पर बांटे हेलमेट: विधायक बोले- यदि पति हेलमेट पहनते, तो यह व्रत सफल हो जाता – Niwari News

निवाड़ी पुलिस ने करवा चौथ पर बांटे हेलमेट:  विधायक बोले- यदि पति हेलमेट पहनते, तो यह व्रत सफल हो जाता – Niwari News


निवाड़ी पुलिस ने करवा चौथ पर 20 से अधिक बाइक चालकों को हेलमेट बांटे गए। इस पहल का उद्देश्य पत्नियों को उनके पतियों की लंबी उम्र का उपहार देना और सड़क हादसों को कम करना था।

.

विधायक अनिल जैन ने कहा कि पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, और यदि पति हेलमेट पहनते हैं, तो यह व्रत सफल हो जाता है। उन्होंने इसे पतियों की उम्र बढ़ाने का सबसे बड़ा उपहार बताया और सभी बहनों को करवा चौथ की बधाई दी।

एसपी डॉ. नरवरिया ने दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में हेलमेट न पहनने से होने वाली मौतों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में लगभग 80 प्रतिशत सड़क हादसों में हेलमेट न लगाने के कारण जान जाती है। उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने का आग्रह किया।

पुलिस ने उपस्थित सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे हमेशा हेलमेट पहनें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।



Source link