पति-पत्नी के हाथों में जादू! इडली-डोसा हो या चाइनीज, कभी नहीं भूलेंगे स्वाद

पति-पत्नी के हाथों में जादू! इडली-डोसा हो या चाइनीज, कभी नहीं भूलेंगे स्वाद


Last Updated:

Burhanpur News: योगिता सागर ने लोकल 18 को बताया कि उनके पति धनराज सागर को यह काम आता था. फिर उन्होंने पति से काम सीख लिया. अब वे दोनों दुकान से व्यवसाय कर रहे हैं. इसे हमें खुद को भी रोजगार मिला और हम 6-7 लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं.

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिले अपने मशहूर जायके के लिए पहचान बना चुके हैं. लगभग हर जिले में आपको कुछ न कुछ विशेष खानपान मिल जाएगा. वहीं छोटे-छोटे स्टॉल लोगों को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और कुछ हद तक रोजगार भी पैदा कर रहे हैं. बुरहानपुर जिले के प्रतापपुरा क्षेत्र में भी एक ऐसा परिवार है, जो साउथ इंडियन और चाइनीज फास्टफूड से आजीविका चला रहा है. यहां एक दंपति के हाथों का जादू चलता है. यहां का स्वाद ही इस जगह को खास बनाता है. इस काम से वे तो कमाई कर ही रहे हैं, साथ ही उन्होंने 6-7 लोगों को रोजगार भी दिया है.

पति-पत्नी की कहानी कुछ ऐसी है कि पति मजदूरी करते थे लेकिन जब पत्नी ने सोचा कि उसे भी परिवार की आर्थिकी मजबूत करने के लिए पति का हाथ बंटाना चाहिए, तो दिमाग में एक स्टार्टअप का आइडिया आया. जिसके बाद साल 2020 में धनराज सागर और उनकी पत्नी योगिता सागर ने ‘न्यू ड्रैगन चाइनीज’ नाम से एक छोटे से रेस्टोरेंट की शुरुआत की. उन्होंने साउथ इंडियन फूड भी बनाना शुरू किया. पत्नी ने पति से डोसा, इडली, सांभर आदि बनाना सीखा और अब दोनों मिलकर साउथ इंडियन और चाइनीज फास्टफूड बनाते हैं. इनके पास आप सिर्फ 30 रुपये में इडली-डोसा चख सकते हैं. यहां के फूड आइटम को लोग काफी पसंद करते हैं. वहीं दंपति ने 6 से 7 लोगों को रोजगार भी दिया है.

योगिता ने पति से सीखा काम
योगिता सागर ने लोकल 18 से कहा कि उनके पति धनराज सागर को यह काम आता था. उन्होंने पति से काम सीख लिया. अब हम दोनों पति-पत्नी दुकान लगाकर व्यवसाय कर रहे हैं. इसे हमें खुद को भी रोजगार मिल रहा है और हम 6-7 लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं. लोगों को हमारे हाथ का स्वाद पसंद आने लगा है, इसलिए काफी संख्या में लोग हमारे यहां पर खाने के लिए आते हैं. हमारे यहां पर ₹30 से लेकर तो ₹60 तक फूड आइटम मिलते हैं.

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

पति-पत्नी के हाथों में जादू! इडली-डोसा हो या चाइनीज, कभी नहीं भूलेंगे स्वाद



Source link