मैंने आत्महत्या करने की कोशिश.. पंत-पूरन की तरह कार एक्सीडेंट वाली इस क्रिकेटर की कहानी, कमबैक में बन गई हीरो

मैंने आत्महत्या करने की कोशिश.. पंत-पूरन की तरह कार एक्सीडेंट वाली इस क्रिकेटर की कहानी, कमबैक में बन गई हीरो


टीम इंडिया के नामी खिलाड़ी ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट की कहानी से हर कोई वाकिफ है. वह भयावह हादसे का शिकार हुए तो कानों में निकोलस पूरन के कार हादसे की घटना भी लोगों के कानों में पड़ी. दोनों ने क्रिकेट में धांसू कमबैक किया. अब एक और क्रिकेटर की कहानी सामने आई है जिसने कार हादसे के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की. भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप 2025 में हुए मुकाबले के बाद इस खिलाड़ी ने खुद खुलासा किया है. 

कौन है ये खिलाड़ी?
 
हम बात कर रहे हैं साउथ अफ्रीका टीम की महिला ओपनर तजमीन ब्रिट्स की जिन्होंने क्रिकेट में वापसी के अपने भायवह सफर का खुलासा किया. अंजुम चोपड़ा से बात करते हुए, ब्रिट्स ने याद किया कि कार दुर्घटना के बाद उनकी जिंदगी कितनी मुश्किल हो गई थी. एक ऐसा दौर जब उन्होंने दिशा और उद्देश्य खो दिया था. उन्होंने कहा, ‘यह आसान नहीं था. मैं वास्तव में कई बार आत्महत्या करना चाहती थी. ये विचार मेरे मन में आए और मैंने कोशिश भी की.’

फैमिली का मिला सपोर्ट

Add Zee News as a Preferred Source


उन्होंने आगे कहा, ‘खासकर मेरी माँ, बहुत सहयोगी थे. मुझे अपना मन ठीक करने के लिए मदद लेनी पड़ी लेकिन यह आसान नहीं था. मेरे अंदर कई उतार-चढ़ाव आए, अब भी कभी-कभी आते हैं. लेकिन यह खेल का हिस्सा है. एक शाम जब वह एक बार में बैठी थीं. तब उनकी वापसी की कहानी ने एक आश्चर्यजनक मोड़ ले लिया. एक आदमी महिला क्रिकेटरों की तलाश में आया वह नॉर्थ वेस्ट का कोच था. शायद यह ईश्वर का मुझे दिशा देने का तरीका था.’ तजमीन ब्रिट्ज भले ही भारत के खिलाफ 0 पर आउट हो गईं, लेकिन अफ्रीकी टीम में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दम पर जगह पक्की कर ली है.

ये भी पढे़ं.. मोहम्मद कैफ का नहीं थम रहा गुस्सा.. रोहित के बाद सैमसन की नाइंसाफी पर बहाए आंसू, अगरकर को सुनाई खरी-खोटी

साउथ अफ्रीका ने जीता मैच

महिला वर्ल्ड कप 2025 में साउथ अफ्रीका की टीम ने पिछली हार के बाद कमबैक किया. भारत के खिलाफ मैच में टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में तजमीन ब्रिट्ज भले ही 0 पर आउट हो गईं, लेकिन अफ्रीकी टीम में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दम पर जगह पक्की कर ली है. उन्होंने टीम के लिए कई शानदार पारियां खेली. अफ्रीका ने महिला वर्ल्ड कप 2025 में दूसरी जीत दर्ज की.



Source link