Last Updated:
Prithvi Shaw 4 controversy: पृथ्वी शॉ पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं. इस दाएं हाथ के बल्लेबाज की चर्चा खेल नहीं बल्कि विवाद की वजह से हो रही है. डेब्यू टेस्ट मैच में शतक ठोककर इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में कदम रखने वाले पृथ्वी आज टीम इंडिया में वापसी को तरस रहे हैं. पृथ्वी हाल के दिनों में विवादों में खूब रहे हैं. जिसकी वजह से उनका इंटरनेशनल क्रिकेट करियर परवान चढ़ने से पहले ही विवादों की बलि चढ़ गया.
नई दिल्ली. पृथ्वी शॉ का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर विवादों की बलि चढ़ता जा रहा है. डेब्यू टेस्ट में शतक जड़कर खूब वाहवाही बटोरने वाले पृथ्वी के साथ फिर एक नया विवाद जुड़ गया है. इस बार यह विवाद विपक्षी टीम के खिलाड़ी को बैट लेकर मारने वाला है. दोनों के बीच यह मामला मारपीट तक पहुंचने वाला था लेकिन अंपायर और साथी खिलाड़ियों ने बीच बचाव कर पृथ्वी और मुशीर को अलग किया.इससे पहले पृथ्वी का गुस्सा इतना हाई हो गया था कि वह सपना गिल से सरेआम सड़क पर उलझ गए थे. सपना सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. जिन्होंने मारपीट के आरोप में पृथ्वी को कोर्ट में घसीटा था. पृथ्वी के नाम ऐसे 4 बड़े विवाद जुड़ गए हैं जिससे उनका इंटरनेशनल क्रिकेट करियर पटरी पर लौटने की बजाए बहुत दूर हो गया है.
पृथ्वी शॉ का सपना गिल के साथ विवाद
साल 2023 में पृथ्वी शॉ का मुंबई में एक होटल के बाहर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल से झगड़ा हो गया था. सपना भारतीय क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेना चाहती थी लेकिन इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया. होटल के बाहर दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.मामला कोर्ट में भी पहुंचा. साल 2019 में डोप टेस्ट में फेल होने के बाद बीसीसीआई ने पृथ्वी पर 8 महीने के लिए बैन लगा दिया था. इसके बाद कोरोना महामारी के दौरान पृथ्वी शॉ को उनके कुछ दोस्तों के साथ पुलिस ने पकड़ लिया था. इस मामले में पृथ्वी की खूब फजीहत हुई थी.क्योंकि उस समय देश विदेश में कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन लगा था.
पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर
पृथ्वी शॉ ने 2016-17 में मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद 2018-19 में 18 साल की उम्र में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया. पिछले सीजन के बाद अपनी घरेलू टीम छोड़कर मध्य प्रदेश और केरल के पूर्व स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर जलज सक्सेना के साथ महाराष्ट्र में शामिल हो गए थे. हाल के दिनों में उनके मैदान के बाहर के अनुशासनात्मक मसले उनके मैदान पर प्रदर्शन से ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं. पृथ्वी ने भारत के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें