6 मैचों बाद बदली शुभमन गिल की तकदीर… आखिरकार भगवान ने दिया साथ, नहीं तो बना लेते शर्मनाक रिकॉर्ड

6 मैचों बाद बदली शुभमन गिल की तकदीर… आखिरकार भगवान ने दिया साथ, नहीं तो बना लेते शर्मनाक रिकॉर्ड


India vs West Indies 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार (10 अक्टूबर) को शुरू हुई. टीम इंडिया सीरीज को 2-0 से जीतने के इरादे से उतरी है. उसने अहमदाबाद में पहला मुकाबला पारी और 140 रन से जीता था. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. आखिरकार टॉस के मामले में भगवान ने उनका साथ दिया.

गिल ने आखिरकार ‘अपशकुन’ को तोड़ा

गिल पहली बार टेस्ट मैचों में बतौर कप्तान टॉस जीतने में सफल हुए हैं. इंग्लैंड दौरे पर कप्तानी संभालने के बाद से गिल ने लगातार छह टॉस गंवाए थे. गिल के टॉस जीतते ही पूरा भारतीय खेमा खुशी से झूम उठा. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हेड कोच गौतम गंभीर सहित पूरे भारतीय खेमे में हंसी की लहर दौड़ गई, मानो वे गिल का मजाक उड़ा रहे हों कि उन्होंने आखिरकार टॉस के ‘अपशकुन’ को तोड़ दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source


गिल बना लेते शर्मनाक रिकॉर्ड

गिल अगर एक बार और टॉस हार जाते तो वह बतौर कप्तान बिना टॉस जीते सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन जाते. इस मामले में पहले स्थान पर न्यूजीलैंड के बेवन कॉन्गडॉन हैं. वह बतौर कप्तान सात मुकाबलों में टॉस जीते बिना मैच खेले थे. उनके बाद दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के टॉम लाथम और भारत के शुभमन गिल हैं.

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा पर BCCI ने कर दी बड़ी गलती? सौरव गांगुली ने राहुल द्रविड़ का नाम लेकर दिया विस्फोटक बयान

भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं

टॉस जीतकर शुभमन गिल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. गिल ने कहा कि विकेट पहले दिन बल्लेबाजी के लिए अनुकूल दिख रहा है और उनकी टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी. गिल ने कहा, ”हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. विकेट पहले दिन बल्लेबाजी के लिए अच्छा लग रहा है. हमारे लिए निरंतरता महत्वपूर्ण है. प्रदर्शन को दोहराने में सक्षम होना और हर मैच में समान तीव्रता रखना जरूरी है. यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में हम अक्सर बात करते हैं और हम इस टेस्ट मैच में भी उसी की तलाश कर रहे हैं.” भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन बरकरार रखी है .

वेस्टइंडीज में दो बदलाव, चेज निराश

वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज टॉस हारने से निराश दिखे. वह भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. उन्होंने कहा, ”हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. पिच सूखी लग रही है, इसलिए ज्यादा चिंतित नहीं हैं.” टैविन इम्लाच और एंडर्सन फिलिप को ब्रैंडन किंग और जोहान लेयन की जगह टीम में शामिल किया गया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाजे, शाई होप, केवोन इम्लाच (विकेटकीपर), रोस्टन चेज (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, खारी पियरे, जोमेल वारिकन, एंडर्सन फिलिप, जेडन सील्स.

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.



Source link