6,6,6,6,6,6,6,6,6,6,6… टी20 में भारत के खूंखार बल्लेबाज की विनाशकारी पारी, 28 गेंद पर ठोका सबसे तेज शतक

6,6,6,6,6,6,6,6,6,6,6… टी20 में भारत के खूंखार बल्लेबाज की विनाशकारी पारी, 28 गेंद पर ठोका सबसे तेज शतक


28 Balls Century In T20: टीम इंडिया के एक खूंखार बल्लेबाज ने क्रिकेट के मैदान पर एक बार ऐसी भीषण तबाही मचाई कि विरोधी टीम के गेंदबाज रहम की भीख मांगते हुए नजर आए. भारत के इस बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में 28 गेंदों में शतक जड़कर तहलका मचा दिया. टीम इंडिया के इस खतरनाक बल्लेबाज की कातिलाना बैटिंग के सामने विरोधी टीम के गेंदबाज बेबस और लाचार नजर आए. भारत के इस बल्लेबाज ने अपनी इस ऐतिहासिक पारी के दौरान छक्कों की झड़ी लगा दी.

भारत के इस खूंखार बल्लेबाज ने 28 गेंदों में ठोका शतक

एक भारतीय के तौर पर 25 साल के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक का महारिकॉर्ड अपने नाम किया. अभिषेक शर्मा ने 5 दिसंबर 2024 को मेघालय के खिलाफ सैय्यद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान 28 गेंदों में शतक ठोक दिया. अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में शतक जड़कर टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सबसे तेज शतक के महारिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली थी. बता दें कि अभिषेक शर्मा के इस कमाल से चंद मैच पहले ही 27 नवंबर 2024 को गुजरात के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों में शतक ठोका था. उर्विल पटेल ने इस मैच में 35 गेंदों पर 113 रनों की नाबाद पारी खेली थी. उर्विल पटेल की पारी में 12 छक्के और 7 चौके शामिल रहे. उर्विल पटेल का स्ट्राइक रेट इस दौरान 322.85 था.

Add Zee News as a Preferred Source


अभिषेक शर्मा ने दोहरा दिया इतिहास

अभिषेक शर्मा ने उर्विल पटेल के कारनामे को दोहरा दिया. अभिषेक शर्मा ने पंजाब के लिए खेलते हुए मेघालय के खिलाफ सैय्यद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट के मैच में 28 गेंदों में शतक जड़ दिया. अभिषेक शर्मा ने मेघालय के खिलाफ मैच में 29 गेंदों पर 106 रनों की नाबाद पारी खेली थी. अभिषेक शर्मा की पारी में 11 छक्के और 8 चौके शामिल रहे. अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट इस दौरान 365.51 था.

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारतीय मूल के एस्टोनियाई क्रिकेटर साहिल चौहान के नाम पर दर्ज है. साहिल चौहान के नाम पर फिलहाल टी20 क्रिकेट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. एस्टोनिया के साहिल चौहान ने 17 जून 2024 को साइप्रस के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच में 27 गेंदों में शतक जड़ दिया था. साहिल चौहान ने 41 गेंदों पर 144 रनों की नाबाद पारी खेली थी. साहिल चौहान की पारी में 18 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. साहिल चौहान का स्ट्राइक रेट इस दौरान 351.21 था. साहिल चौहान ने इस रिकॉर्ड के साथ क्रिस गेल के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया था, जिन्होंने IPL में 30 गेंदों में शतक बनाया था.

टी20 इंटरनेशनल में विस्फोटक रिकॉर्ड

25 साल के अभिषेक शर्मा की गिनती भारत के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाजों में होती है. टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने अभी तक 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 196.07 के स्ट्राइक रेट और 36.91 की औसत से 849 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 2 शतक और 5 अर्धशतक ठोके हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभिषेक शर्मा का बेस्ट स्कोर 135 रन है. अभिषेक शर्मा का IPL रिकॉर्ड भी बहुत शानदार है. अभिषेक शर्मा ने 77 IPL मैचों में 162.93 के स्ट्राइक रेट और 27.09 की औसत से 1815 रन बनाए हैं.IPL में अभिषेक शर्मा ने 1 शतक और 9 अर्धशतक जमाए हैं. IPL में अभिषेक शर्मा का बेस्ट स्कोर 141 रन है.



Source link