पटेल की जयंती पर ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’: 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगा अभियान का दूसरा चरण, हर जिले में होगी पदयात्रा – Bhopal News

पटेल की जयंती पर ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’:  31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगा अभियान का दूसरा चरण, हर जिले में होगी पदयात्रा – Bhopal News


लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ अभियान शुरू किया गया है। यह पहल युवाओं को सरदार पटेल के विचारों, उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र की एकता के प्रति उनके योगदान से जोड़ने के उद्देश्य से क

.

अब दूसरा चरण 31 अक्टूबर से मध्य प्रदेश खेल विभाग द्वारा आयोजित सभी पंजीकरण और प्रतियोगिताएं MY Bharat पोर्टल के माध्यम से आयोजित की जा रही हैं। अभियान का दूसरा चरण 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान जिले-जिले में पदयात्राएं, योग एवं स्वास्थ्य शिविर, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं और नशा मुक्त भारत के संकल्प कार्यक्रम आयोजित होंगे।

पदयात्रा मार्ग पर प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। विश्वास सारंग ने बताया कि इस पद यात्रा में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, रिटायर्ड अधिकारी, खिलाड़ी और स्थानीय यूथ आइकॉन शामिल होंगे। पदयात्रा प्रतिदिन 8 से 10 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इससे पहले स्कूल-कॉलेजों में नुक्कड़ नाटक, रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- हर जिले से शामिल होंगे युवा।

152 किमी की राष्ट्रीय पदयात्रा सारंग ने बताया कि अभियान का सबसे महत्वपूर्ण चरण 26 नवंबर (संविधान दिवस) से शुरू होगा। सरदार पटेल के जन्म स्थान करमसद (गुजरात) से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया तक लगभग 152 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकलेगी।

इसमें देशभर के जिलों से चुने गए पांच-पांच युवा प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के हर जिले और हर लोकसभा क्षेत्र में भी पदयात्राएं होंगी। प्रदेश के युवाओं का पंजीयन शुरू हो चुका है और 26 नवंबर की राष्ट्रीय पदयात्रा में भी प्रदेश के प्रत्येक जिले से पांच युवा शामिल होंगे।



Source link