बाइक सवार महिला-पुरुष को वाहन ने टक्कर मारी, मौत: रतलाम में फोरलेन पर दोनों के शव दूर-दूर गिरे; एक साइड की रोड थी बंद – Ratlam News

बाइक सवार महिला-पुरुष को वाहन ने टक्कर मारी, मौत:  रतलाम में फोरलेन पर दोनों के शव दूर-दूर गिरे; एक साइड की रोड थी बंद – Ratlam News


रतलाम के नामली थाना क्षेत्र के बाजेड़ा फंटा फोरलेन पर एक हादसे में बाइक सवार महिला व पुरुष की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि महिला व पुरुष के शव दूर-दूर फेंका गए। यहां तक बाइक भी दूर जाकर फेंका गई।

.

संभावना जताई जा रही है कि किसी बड़े वाहन ने बाइक सवार महिला-पुरुष को टक्कर मारी है। मृतक के पास हेलमेट भी रखा हुआ मिला।

हादसे नामली से रतलाम की तरफ 2 किमी दूर बाजेड़ा फंटे पर फोरलेन पर शनिवार रात करीब 7.45 बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि रतलाम से नामली की तरफ फोरलेन का हिस्सा खराब होने पर पेचवर्क किया जा रहा है।

इस कारण दूसरी तरफ नामली से रतलाम वाली एक तरफ की फोरलेन रोड से वाहनों का आना-जाना किया जा रहा है। रोड पर अंधेरा भी है। ट्रक द्वारा टक्कर मारने की संभावना है।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

हादसे के बाद महिला व पुरुष दोनों दूर-दूर फेंका गए।

हादसे के बाद महिला व पुरुष दोनों दूर-दूर फेंका गए।

अचानक हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। नामली थाना पुलिस को सूचना दी। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े। पुलिस मौके पर पहुंची। खेतों से सोयाबीन ढकने के लिए रखे पाल लोग लेकर आए। जिसमें दोनों के शव रखे। हादसा इतना दर्दनाक था कि पुरुष का शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। महिला के दोनों पैर मुड़ गए।

पुलिस ने दोनों के शव रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिस जगह हादसा हुआ उस जगह किराना का सामान भी बिखरा हुआ था।



Source link