Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लसूड़िया थाना क्षेत्र के पिपल्याकुमार में ईंट फेंकने की बात पर खेत में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने 50 साल के विष्णु चौधरी पिता बाबूलाल चौधरी की रिपोर्ट पर लीलाधर, नरेन्द्र, विशाल, रेखा बाई व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। विष्णु ने पुलिस को बताया कि मैं और मेरा बेटा विनोद ट्रैक्टर लेकर खाद डालने के लिए गए थे। जबकि दूसरा बेटा अरुण सांवेर स्थित खेत पर था। घर से मेरे पास कॉल आया कि लीलाधर, नरेन्द्र, विशाल, रेखा बाई व अन्य घर के बाहर मैदान मे रखी ईंट फेंक रहे हैं। हम लोग मना कर रहे तो ये लोग नहीं मान रहे और गालियां दे रहे हैं। सूचना मिलते ही मैं, विनोद व अरुण तीनों घर पहुंचे। हम कुछ कहते इसके पहले ही लीलाधर ने विनोद के सिर पर कुल्हाडी मार दी। मैंने मना किया तो नरेन्द्र व विशाल ने मुझे व मेरे भाई विनोद को डंडे और लात घूंसे से मारा।
उधर पुलिस ने दूसरे पक्ष के अंक्षित पिता नरेन्द्र चौधरी की शिकायत पर अश्विन चौधरी, अरुण चौधरी, .विष्णु चौधरी, ओमप्रकाश व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। अंक्षित ने पुलिस को बताया कि मेरे बडे़ पापा लीलाधर व बडी मम्मी रेखा बाई घर के सामने प्लॉट पर रखी ईंट, पत्थर व कचरा हटा कर सफाई कर रहे थे। तभी अश्विन चौघरी, अरुण चौधरी, विष्णु चौधरी, ओमप्रकाश आए। बोले की यह जगह हमारी है। इसमें तुम लोग साफ सफाई क्यों कर रहे हो। इसी बात पर आरोपियों ने बड़े पापा, बडी मम्मी व मेरे पापा को गालियां दी। फिर लात घूंसों से व अश्विन ने लोहे के राड से सबको पीट दिया।