मऊगंज कॉलेज के बाहर शख्स का हंगामा: नशे में धुत युवक ने की स्टंटबाजी; वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पकड़ा – Mauganj News

मऊगंज कॉलेज के बाहर शख्स का हंगामा:  नशे में धुत युवक ने की स्टंटबाजी; वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पकड़ा – Mauganj News


मऊगंज में मंगलवार शाम करीब 4 बजे कॉलेज के बाहर सड़क पर एक नशे में धुत युवक ने लगभग आधे घंटे तक स्टंटबाजी कर हंगामा किया। व्यस्त इलाके में हुई इस घटना से राहगीर और छात्राएं दहशत में आ गईं। युवक के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही पुलिस तुर

.

आपत्तिजनक नारे लगाता रहा युवक

वीडियो में युवक बाइक को लहराते हुए न केवल लोगों को परेशान करता दिख रहा है, बल्कि जोर-जोर से आपत्तिजनक नारे भी लगा रहा है। वह “मऊगंज जिला डिलीट करो” और “विधायक और पुलिस को देख लेंगे” जैसे नारे लगाता नजर आया। पुलिस जांच में पता चला कि युवक घुरेहटा बड़ा टोला निवासी ओम प्रकाश पांडेय है।

एसपी के निर्देश पर कार्रवाई, युवक हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी दिलीप सोनी ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद मऊगंज थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि शहर में इस तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link