जिसके लिए आंखें तरस गई थीं… गंभीर राज में पहली बार हुआ कुछ ऐसा, एक झटके में याद आ गया रोहित-कोहली का आखिरी मैच

जिसके लिए आंखें तरस गई थीं… गंभीर राज में पहली बार हुआ कुछ ऐसा, एक झटके में याद आ गया रोहित-कोहली का आखिरी मैच


India vs South Africa T20: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार को कटक में खेले गए टी20 मैच में वो हुआ, जिसे देखने के लिए भारतीय क्रिकेट फैंस की आंखें तरस गई थीं. वहीं गौतम गंभीर की कोचिंग में तो ये नजारा पहली बार देखने को मिला. जैसे ही फैंस की नजर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर गई, रोहित शर्मा और विराट कोहली का आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच याद आ गया. हम बारबाडोस में हुए T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल की बात कर रहे हैं, जब भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था. 

आपको ये जानकर 440 वोल्ट का झटका लगेगा कि 29 जून 2024 के बाद पहली बार हुआ जब टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में तीन खिलाड़ी एक साथ खेले. T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल के बाद से ये तीनों धुरंधर खिलाड़ी कल से पहले तक कभी एक साथ नहीं खेले थे. 

जमाने बाद साथ खेले ये 3 धुरंधर 

हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के 3 मैच विनर्स जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या की, जो 29 जून, 2024 के बाद पहली बार 10 दिसंबर, 2025 को साथ खेले. गौतम गंभीर की कोचिंग में पहली बार हुआ जब ये तीनों स्टार खिलाड़ी को एक साथ प्लेइंग इलेवन में जगह मिली. पिछले दो साल से ये तीनों खिलाड़ी अलग-अलग वजहों से एक साथ नहीं खेल सके हैं. कभी जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया, कभी अर्शदीप को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली तो कभी हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में तीनों का प्रदर्शन उच्च स्तरीय का रहा.

Add Zee News as a Preferred Source


बता दें कि भारत को 2024 में टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने में तीनों का अहम किरदार रहा था. बुमराह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, वहीं अर्शदीप ने भी उनका भरपूर साथ दिया था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में हार्दिक पांड्या हीरो बने थे. उन्होंने खतरनाक अंदाज में खेल रहे हेनरिक क्लासेन को पवेलियन की राह दिखाई थी और आखिरी ओवर में डेविड मिलर को भी आउट कर मैच भारत की झोली में डाल दिया था. 

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भी रहेगा अहम रोल 

अगर सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम को अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 विश्व कप पर कब्जा करना है तो इन तीनों खिलाड़ियों की फिटनेस और प्लेइंग इलेवन में साथ खेलना काफी अहम है. हार्दिक के होने से टीम में बैलेंस दिखती है और अर्शदीप का साथ मिलने से बुमराह और खतरनाक हो जाते हैं.



Source link