मऊगंज में हत्या का चौथा आरोपी गिरफ्तार: प्रेम प्रसंग में युवक को चाकू मारा था, पुलिस ने 10 हजार इनाम घोषित किया था – Mauganj News

मऊगंज में हत्या का चौथा आरोपी गिरफ्तार:  प्रेम प्रसंग में युवक को चाकू मारा था, पुलिस ने 10 हजार इनाम घोषित किया था – Mauganj News



मऊगंज पुलिस ने रविवार को हत्या के एक मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी मृत्युंजय शर्मा उर्फ इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ग्राम देवरी सेंगरान का रहने वाला है।

.

पुलिस के अनुसार, यह मामला 15 अगस्त 2024 की रात का है, जब सुमित शर्मा नामक युवक अपने घर से फोन कॉल पर बाहर गया और वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह उसका शव घर से लगभग 300 मीटर दूर गंभीर चोटों के साथ मिला था। प्रारंभिक जांच में इसे हत्या का मामला पाया गया।

घटना के बाद पुलिस ने लगातार आरोपियों की तलाश की। जांच के दौरान दुर्गेश तिवारी, अर्पित त्रिपाठी और अनित त्रिपाठी नामक तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक का अपने पड़ोसी से प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते विवाद हुआ और इसी रंजिश में हत्या की साजिश रची गई थी।

घटना का मुख्य आरोपी मृत्युंजय शर्मा उर्फ इंस्पेक्टर तब से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने चाकू भी बरामद कर जब्त कर लिया है।



Source link