राज्यपाल बोले- महिला सशक्तिकरण, सिकल सेल उन्मूलन में मध्यप्रदेश अग्रणी: नरसिंहपुर के देवरीकला में हितग्राही जनसंवाद करने पहुंचे – Narsinghpur News

राज्यपाल बोले- महिला सशक्तिकरण, सिकल सेल उन्मूलन में मध्यप्रदेश अग्रणी:  नरसिंहपुर के देवरीकला में हितग्राही जनसंवाद करने पहुंचे – Narsinghpur News


हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत।

प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने रविवार को नरसिंहपुर जिले के देवरीकला में हितग्राही जनसंवाद कार्यक्रम में कहा कि राज्य महिला सशक्तिकरण और सिकल सेल उन्मूलन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के कारण गांवों मे

.

राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पहले आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं अब समूह के माध्यम से प्रतिमाह 12 से 15 हजार रुपए कमा रही हैं। उन्होंने एक महिला का उदाहरण दिया जिसने समूह से जुड़कर स्कूटी खरीदी और पति को ट्रैक्टर दिलाया। राज्यपाल ने लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना जैसी योजनाओं को भी महिला सशक्तिकरण में सहायक बताया, जिससे परिवार और समाज दोनों सशक्त हो रहे हैं।

मंच पर मौजूद राज्यपाल मंगूभाई पटेल।

सिकल सेल बीमारी पर विशेष ध्यान देते हुए राज्यपाल ने इसे एक आनुवंशिक रोग बताया। उन्होंने कहा कि नियमित दवा, उचित आहार और व्यायाम से इससे राहत मिल सकती है। राज्यपाल ने विवाह के समय वर-वधू में इस रोग की जांच करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश ने सिकल सेल के डिजिटल कार्ड बनाने में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है।

टीबी मरीजों के लिए व्यवस्था रखें

स्वास्थ्य विषयों पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने टीबी मरीजों को नियमित दवा लेने और संक्रमण रोकने के लिए अलग व्यवस्था रखने की सलाह दी। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे गरीबों को निःशुल्क इलाज मिल रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और पूर्व सांसद उदयप्रताप सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों की जानकारी दी।



Source link