भिंड विधायक पहुंचे स्कूल: छह में से चार शिक्षक थे अनुपस्थित, डीइओ से कह गए- कार्रवाई करो

भिंड विधायक पहुंचे स्कूल: छह में से चार शिक्षक थे अनुपस्थित, डीइओ से कह गए- कार्रवाई करो


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्कूल का निरीक्षण करते हुए भिंड विधायक संजीव सिंह

  • स्कूल में जगह-जगह लगे थे गंदगी के ढेर
  • क्लास रूमों का निर्माण होने के बाद नहीं खुले ताले

भिण्ड जिले में सरकारी स्कूलों का हाल- बदहाल है। यहां सरकारी स्कूलों की पढ़ाई बुरी तरह से लचर है। भिंड विधायक संजीव सिंह मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी हरिभुवन सिंह तोमर के साथ सुभाष नगर वार्ड क्रमांक 30 में स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां स्कूल में अव्यवस्थाओं को देखकर भिंड विधायक दंग रह गए। निरीक्षण के दौरान विधायक सिंह व जिला शिक्षा अधिकारी तोमर को स्कूल में तैनात छह में से दो शिक्षक ही मिले। चार शिक्षक अनुपस्थित देख भिंड विधायक गुस्से से लाल हो गए। उन्होंने कहा कि ये क्या हाल है। बिना बताए गायब शिक्षकों पर कार्रवाई होना चाहिए।

विधायक सिंह ने कहा कि यह लचर व्यवस्था में सुधार हो। ऐसे शिक्षकों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बाद विधायक ने जिला शिक्षा अधिकारी के साथ पूरे स्कूल का निरीक्षण किया तो कई कमियां मिलीं। निरीक्षण के दौरान पाया कि स्कूल में छात्रों के लिए जो कमरों का निर्माण कराया गया था। उन कमरों का कई महीनों से ताले तक नहीं खुला। इस पर विधायक संजीव सिंह के द्वारा कमरों का ताला खोलकर देखा गया तो उसमें धूल मिट्टी पाई गई। जब इस विषय पर स्कूल में मौजूद शिक्षकों से बातचीत की तो उन्हाेंने बताया कि अभी कुछ दिनों तक स्कूल बंद रहा इसलिए धूल मिट‌‌टी जमा है। जबकि स्कूल के कमरों का नजर कुछ अलग ही हाल बयां कर रहा था। स्कूल में अंदर और बाहर चारों ओर कचरे के ढेर लगे थे। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुपस्थित के नाम जाने तो आरफीन बेगम, कल्पना चंदेल,लक्ष्मी कुशवाह, सीमा जाटव अनुपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं…



Source link