भोपाल में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर निगम के अमले के साथ नोंकझोंक हुई। साथ ही अतिक्रमण अधिकारी नासिर खान से झूमाझटकी भी की। हालांकि, अमले ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटा दिया। न्यू मार्केट और रॉयल मार्केट में भी कार्रवाई की गई। रविवार की शाम को सांयकालीन अधिक्रमण निरोधक दस्ता मैदान में उतरा। हमीदिया रोड से कार्रवाई शुरू की गई। हमीदिया अस्पताल के पिछले गेट पर कुछ फलों के ठेले लगे थे। इन्हें हटाने के दौरान अतिक्रमण करने वालों ने अतिक्रमण अधिकारी खान से नोंकझोंक और झूमाझटकी की। खान ने बताया कि सख्ती करते हुए यहां से अतिक्रमण हटा दिया गया। रॉयल मार्केट क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई। न्यू मार्केट में अनाउंस कराया
इसके बाद टीम न्यू मार्केट पहुंची। जहां ट्रैफिक पुलिस के साथ कार्रवाई की गई। साथ ही अनाउंसमेंट भी कराया गया। अतिक्रमण करने वालों को हिदायत दी गई कि वे अपना सामान हटा लें। वरना कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण अधिकारी खान ने बताया कि नियमित रूप से शाम को भी कार्रवाई की जाएगी।
Source link