आरक्षण बिल- बीजेपी महिला मोर्चा ने रैली निकाली: विधायक तनवे बोलीं- आंगनवाड़ी वर्कर होते हुए पार्टी के कार्यक्रम में आती थीं – Khandwa News

आरक्षण बिल- बीजेपी महिला मोर्चा ने रैली निकाली:  विधायक तनवे बोलीं- आंगनवाड़ी वर्कर होते हुए पार्टी के कार्यक्रम में आती थीं – Khandwa News




नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस पर घटिया राजनीति का आरोप लगाते हुए महिला मोर्चा ने बीजेपी दफ्तर से लेकर महाराणा प्रताप प्रतिमा तक रैली निकाली। इस दौरान महिला पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की। इधर, रैली में भीड़ जुटाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मैसेज भेजा गया था कि 200 कार्यकर्ताओं को काली साड़ी पहनकर बीजेपी कार्यालय जाना है। रैली के दौरान मामला उठा तो विधायक कंचन तनवे ने सफाई दी। तनवे ने स्वीकारा कि वह भी राजनीति में आने से पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थी, इस नाते पार्टी के कार्यक्रम में आना-जाना लगा रहता था। यह कोई बड़ी बात नहीं है, आज के कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आना चाहिए था। यह उनके हक और अधिकारों की लड़ाई को लेकर निकाली गई रैली थी। 2023 में कानून बन चुका, फिर रैली और प्रदर्शन क्यों? रैली की संयोजक चारूलता यादव से मीडिया ने पूछा कि महिला आरक्षण बिल तो 2023 में पारित होकर कानून बन चुका है, जिसे कि भाजपा सरकार ने ही लटका रखा है। कांग्रेस भी यहीं कह रही है। फिर सत्ताधारी पार्टी ही रैली और प्रदर्शन क्यों कर रही है। यादव ने कहा कि हम परिसीमन के साथ आरक्षण लागू करना चाहते है, इसीलिए संसद में संशोधित बिल लाया गया। जिसका कांग्रेस और विपक्षी दलों ने विरोध किया। महिला मोर्चा के कार्यक्रम में पुरुष पदाधिकारी भी शामिल रैली के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर, उपाध्यक्ष सुधांशु जैन, मंगलेश तोमर, आशीष राजपूत, रोहित मिश्रा, शुभम पटेल, भरत पटेल सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारियों में जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, प्रमिला शर्मा, इंदु दुबे, अंजली चौहान, हर्षा ठाकुर, पिंकी राठौर, निशा अग्रवाल, श्रुति जैन, रक्षा प्रजापति आदि मौजूद रही। डीपीओ ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भेजा था मैसेज



Source link