मंडला जिले के नैनपुर नगर में एक नाली से शिशु का भ्रूण मिला। रविवार को वार्ड क्रमांक 10 में खेलते बच्चों ने इसे खिलौना समझा था। बच्चों ने जब इसे बाहर निकाला, तब आसपास मौजूद लोगों ने पहचान की कि यह एक शिशु का भ्रूण है। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। नैनपुर पुलिस को मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की। भ्रूण को नैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण और पोस्टमॉर्टम किया। डॉक्टरों के अनुसार, भ्रूण लगभग 3 माह का था। पुलिस ने नियमानुसार अंतिम संस्कार भी कराया। डीएनए सैंपल लिया गया नैनपुर थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा ने बताया कि भ्रूण को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ डीएनए सैंपल भी लिए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भ्रूण हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि भ्रूण को यहां कौन और किन परिस्थितियों में छोड़कर गया था।
Source link