खंडवा में शिकंजी पी रहे युवकों को कार ने रौंदा: खंडवा-अमरावती हाईवे पर हादसा, एक की मौत, 3 घायल; कार चालक फरार – Khandwa News

खंडवा में शिकंजी पी रहे युवकों को कार ने रौंदा:  खंडवा-अमरावती हाईवे पर हादसा, एक की मौत, 3 घायल; कार चालक फरार – Khandwa News




खंडवा शहर से सटे ग्राम जसवाड़ी में रविवार शाम तेज रफ्तार कार ने हाईवे किनारे शिकंजी पी रहे चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शाम करीब 6 बजे खंडवा-अमरावती स्टेट हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, कार सवार खंडवा से सिंगोट की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे शिकंजी के ठेले के पास खड़े चार लोगों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि सभी युवक पास के गांवों के रहने वाले थे और अपनी बाइक खड़ी कर ठेले पर शिकंजी पी रहे थे। इसी दौरान कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। तस्वीरों में देखिए हादसा…
22 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायल हादसे में 22 वर्षीय श्याम पिता अमन तंवर निवासी जसवाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। रामनगर चौकी प्रभारी नंदराम वासुरे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। हादसे में कार, शिकंजी का ठेला और दो मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कार चालक मौके से फरार हो गया है। वाहन और चालक की पहचान के लिए पुलिस जांच कर रही है।



Source link