Last Updated:
Diwali Sale Indore 2025: इंदौर के MTH कंपाउंड में दिवाली सेल की जोरदार शुरुआत हो चुकी है. इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर भारी डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर मिल रहे हैं. GST में हुई कटौती से ग्राहक उत्साहित हैं.
Diwali 2025: दिवाली के लिए बाजार पूरी तरह सज चुके हैं दुकानों पर सेल लग गई है. पुष्य नक्षत्र, धनतेरस और दिवाली तीनों दिनों के लिए व्यापारी उत्साहित हैं. इंदौर के बाजार में रुझान कैसे हैं. यह जानने के लिए लोकल 18 की टीम MTH कंपाउंड पहुंची यह इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज का सबसे बड़ा मार्केट है.
क्या GST में छूट का मिल रहा फायदा?
केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में दी गई छूट को लागू हुए करीब एक महीना हो चुका है. नवरात्रि के बाद से ही व्यापार में कितना अंतर आया इस पर कुणाल कहते हैं कि जीएसटी में कटौती होने से काफी फर्क पड़ा है, जो लोग पहले सामान लेने से रुके हुए थे. अब वह खरीदी करने आ रहे हैं और इसी वजह से दिवाली पर भी हर बार की अपेक्षा सेल बढ़ने की उम्मीद है. हालांकि लोगों में इसको लेकर कन्फ्यूजन भी है इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज में छूट तो मिली है, लेकिन सभी आइटम्स पर जीएसटी काम नहीं हुआ है उदाहरण के तौर पर डिशवॉशर पर पहले 28% टैक्स था, जब 18 हुआ है एक पर भी इसी तरह टैक्स कम हुआ है, जबकि 32 इंच से ऊपर के टीवी पर पहले 28% टैक्स था जब 18 हो गया है. उसे काम के टीवी पर पहले भी 18% ही टैक्स था, लेकिन ग्राहकों को लगता है कि सभी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर जीएसटी कम हुआ है.
बंपर ऑफर्स
इस बार दिवाली पर ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारियों ने अनोखी ऑफिस भी निकले हैं जैसे कहीं टीवी की खरीद पर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है तो कहीं बड़े अप्लायंसेज जैसे फ्रिज के साथ मिक्सर या फिर ड्रायर दिया जा रहा है. कोई भारी कैशबैक दे रहा है तो कोई वारंटी बढ़ा कर दे रहा है, अगर आप भी दिवाली पर इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अभी से ही बुक कर ने वरना बाद में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें