कन्या हॉस्टल के खाने में निकला कनखजूरा: रीवा में NSUI ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; उग्र आंदोलन की चेतावनी – Rewa News

कन्या हॉस्टल के खाने में निकला कनखजूरा:  रीवा में NSUI ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; उग्र आंदोलन की चेतावनी – Rewa News


रीवा के मार्तण्ड क्रमांक 1 कन्या छात्रावास में छात्राओं के भोजन में कनखजूरा मिलने के मामले में NSUI ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को NSUI जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय छात्राओं से मिलने पहुंचे और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। छात्र संगठन ने प्रशासन क

.

जिलाध्यक्ष बोले- पहले भी मिला था कीड़ा, छात्राओं को धमकाया एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने बताया, “मार्तण्ड क्रमांक 1 कन्या छात्रावास में छात्रों को परोसे गए भोजन में कीड़ा पाए जाने की घटना सामने आई, इसके दो दिन पहले भी छात्रों के भोजन में कीड़ा पाया गया था। छात्र-छात्राओं ने आवाज़ उठाया तो उनको डरा धमकाकर चुप करा दिया गया था।”

‘बच्चों को जहरीला भोजन नहीं देने देंगे’ पंकज उपाध्याय ने आगे कहा, “जब मुझे जानकारी हुई तो मैं आज कन्या छात्रावास छात्राओं से मिलने पहुंचा तो प्रबंधन द्वारा मुझे रोकने का प्रयास किया गया। प्राचार्य सर की अनुपस्थिति में फोन पर बात कराई गई परंतु उन्होंने भी अनुमती नहीं दी, और मेरी बहनों की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया। लेकिन हम इनसे डरने वाले नहीं हैं। छात्रों की इस लड़ाई को हम ताकत से लड़ेंगे और बच्चों को जहरीला भोजन नहीं देने देंगे।”

48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन उन्होंने कहा, “जब प्राचार्य सर को लगा कि मामला बिगड़ जाएगा तब दबाव में आकर उन्होंने छात्राओं से मुलाकात करने दी। आज इन बहनों की आवाज को हम कलेक्ट्रेट लेकर जाएंगे और कलेक्टर मैडम से मुलाकात करेंगे। 48 घंटे के भीतर कार्यवाही नहीं हुई तो सख्त रुख अख्तियार करेंगे।”



Source link