कैथन नदी में मिला युवक का शव: बहादुरपुर में दो दिन से लापता था, कपड़े-सैंडिल किनारे पर मिले – Ashoknagar News

कैथन नदी में मिला युवक का शव:  बहादुरपुर में दो दिन से लापता था, कपड़े-सैंडिल किनारे पर मिले – Ashoknagar News



अशोकनगर जिले के बहादुरपुर कस्बे की कैथन नदी में मंगलवार सुबह एक युवक का शव गणेश घाट पर मिला है। सुबह टहलने निकले लोगों ने सबसे पहले शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सफाई कर्मियों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला।

.

मृतक की पहचान बहादुरपुर निवासी 35 वर्षीय दीपक राजपूत पुत्र सीताराम राजपूत के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दीपक पिछले दो दिनों से घर से लापता था और परिवार के सदस्य उसकी तलाश कर रहे थे।

भाई ने की पहचान शव देखने वाले आनंद शर्मा ने बताया कि शव नदी में मुंह के बल उल्टा पड़ा था और उस स्थान पर गहराई अधिक थी, जिससे प्रथम दृष्टया उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को किनारे पर लाने के बाद युवक के भाई नीरज ने उसकी पहचान की।

पुलिस ने बताया कि शव कम से कम 24 घंटे पुराना प्रतीत होता है, क्योंकि शरीर फूल चुका था और उस पर मछलियों के काटने के निशान थे। पुलिस को घटनास्थल से युवक के कपड़े और सैंडिल भी मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है और पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link