जडेजा, जगदीशन, सुदर्शन और कौन.. गंभीर ने दे दिया अल्टीमेटम, नहीं मानी बात तो होगा पत्ता साफ!

जडेजा, जगदीशन, सुदर्शन और कौन.. गंभीर ने दे दिया अल्टीमेटम, नहीं मानी बात तो होगा पत्ता साफ!


IND vs AUS: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से एकतरफा जीत दर्ज की. शुभमन गिल की कप्तानी में यह भारत की पहली रेड बॉल सीरीज में जीत थी. अब अगला टारगेट भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज है. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी झलक देखने को मिलेगी. लेकिन इस सीरीज के लिए रवाना होने से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्लेयर्स को अल्टीमेटम दे दिया है. 19 अक्टूबर को टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में कंगारू टीम को टक्कर देगी. 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज अगला मिशन

टीम इंडिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पाइंट्स टेबल में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. हेड कोच गंभीर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज जीतनी है. जिसके चलते उन्होंने भारतीय प्लेयर्स को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रैक्टिस के बजाय रणजी ट्रॉफी खेलने की सलाह दी है. जितने भी खिलाड़ी टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा रहे और ऑस्ट्रेलिया टूर पर टीम का हिस्सा नहीं हैं रणजी ट्रॉफी खेलेंगे. अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज 14 नवंबर को होगा.

Add Zee News as a Preferred Source


क्या बोले गंभीर?

गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के बिजी शेड्यूल का तर्क समझाते हुए कहा, ‘कभी-कभी आसान नहीं होता लेकिन पेशेवरता इसी को कहते हैं. प्लेयर्स को अपनी छुट्टियों के दिनों का अच्छा इस्तेमाल करने की कोशिश करनी चाहिए. हम जानते हैं कि वनडे, टी20 और फिर टेस्ट क्रिकेट खेलना काफी मुश्किल है.’

ये भी पढे़ं… IND-AUS सीरीज के बाद रोहित-कोहली का संन्यास… BCCI उपाध्यक्ष ने फैंस को दी राहत, कहा- बिलकुल गलत

कैसे करें तैयारी?

गंभीर ने तैयारी पर कहा, ‘जो भी प्लेयर्स टेस्ट का हिस्सा हैं, मुझे लगता है उनके लिए तैयारी करना और घरेलू क्रिकेट खेलना काफी जरूरी है. सीओई में जाकर सिर्फ अपनी क्षमताओं पर काम करने के बजाय मुझे लगता है कि जितना टेस्ट मैचों के लिए खेलेंगे फायदेमंद होगा.’ रविंद्र जडेजा, साई सुदर्शन और एन जगदीशन समेत कुछ प्लेयर्स ऑस्ट्रेलिया टूर पर नहीं जा रहे हैं जो रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे. 



Source link