नैनपुर सिविल अस्पताल में डायलिसिस शुरू: आयुष्मान कार्ड वालों को फ्री सेवा मिलेगी, जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा – Mandla News

नैनपुर सिविल अस्पताल में डायलिसिस शुरू:  आयुष्मान कार्ड वालों को फ्री सेवा मिलेगी, जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा – Mandla News


मंडला जिले के नैनपुर सिविल अस्पताल में मंगलवार को मरीजों के लिए डायलिसिस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर दो मरीजों का सफल डायलिसिस कर इस नई यूनिट की शुरुआत की गई।

.

इस यूनिट के शुरू होने से अब नैनपुर सहित नैनपुर के नजदीकी बालाघाट और सिवनी जिलों के ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को डायलिसिस के लिए जिला मुख्यालय या अन्य बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर यह सुविधा मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी।

बीएमओ डॉ. राजीव चावला ने बताया कि आगामी दिनों में अधिक मरीजों को भी इस सेवा का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल, नैनपुर के 5 स्थानीय मरीजों सहित क्षेत्र के लगभग 12-13 मरीजों को नियमित डायलिसिस की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी।

आयुष्मान कार्ड धारकों और गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले मरीजों को यह सेवा निःशुल्क प्रदान की जाएगी।



Source link