समर्थ दादागुरु बोले मां नर्मदा ब्रह्मांड को शक्ति देती हैं: खरगोन में दिया उपदेश, कार्तिक पूर्णिमा से नर्मदा परिक्रमा में शामिल होने का आग्रह – Khargone News

समर्थ दादागुरु बोले मां नर्मदा ब्रह्मांड को शक्ति देती हैं:  खरगोन में दिया उपदेश, कार्तिक पूर्णिमा से नर्मदा परिक्रमा में शामिल होने का आग्रह – Khargone News


खरगोन मां नर्मदा संवाद कार्यक्रम में अखंड निराहार संत समर्थ दादागुरु पहुंचे और उन्होंने नर्मदा संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से नर्मदा नदी की रक्षा और स्वच्छता के लिए आगे आने का आव्हान किया।

.

दादागुरु ने बताया कि ओंकारेश्वर से 5 अक्टूबर, कार्तिक पूर्णिमा के दिन नर्मदा परिक्रमा की शुरुआत हो रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से इसमें शामिल होकर नर्मदा सेवा का हिस्सा बनने की अपील की।

नर्मदा को बताया शक्तिपूंज सत्संग के दौरान दादागुरु ने कहा कि सत्संग को धैर्य और ध्यान से सुनना चाहिए, इससे जीवन की कई समस्याओं का समाधान मिल जाता है।” उन्होंने नर्मदा को शक्ति और जीवन का स्रोत बताते हुए कहा कि नदियां सिर्फ जलधारा नहीं, बल्कि हमारे जीवन की पालन करने वाली ‘मां’ हैं।

उन्होंने कहा कि “मां नर्मदा वह शक्ति है जो पूरे ब्रह्मांड को गति देती है। सूर्य, चंद्रमा और जीव-जगत सभी उसी ऊर्जा से संचालित हैं। नर्मदा के तट पर साधना करने से मन को शांति मिलती है और यह सेवा पूरे कुल के उद्धार के समान है।

दादागुरु ने कहा कि खरगोन के लोगों को मां नर्मदा की सेवा का सबसे पहले अवसर मिलता है और यही सबसे बड़ा सौभाग्य है।



Source link