14 करोड़ सैलरी, 15 करोड़ का विला… गंभीर की नेटवर्थ जान चकरा जाएगा माथा

14 करोड़ सैलरी, 15 करोड़ का विला… गंभीर की नेटवर्थ जान चकरा जाएगा माथा


Last Updated:

Gautam Gambhir Net Worth: गौतम गंभीर की लीडरशिप में ही भारत ने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम की थी. एशिया कप जीत का सेहरा भी गंभीर के सिर पर ही बंधा. आज भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच का बर्थडे है. चलिए हम आपको इस मौके पर गंभीर की नेटवर्थ के बारे में बताते हैं.

गौतम गंभीर पिछले साल टीम इंडिया के कोच बने.

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर का आज बर्थडे है. वो आज 44 साल के हो गए हैं. साल 2018 में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले गंभीर पिछले साल टीम इंडिया के कोच बने. उनकी लीडरशिप में ही इस साल भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीता. जन्‍मदिन के मौके पर चलिए हम आज आपको गौती भाई की नेट वर्थ के बारे में बताते हैं. यूं तो गंभीर एक क्रिकेटर बनने से पहले भी करोड़पति थे. उनके पिता का दिल्‍ली में बड़ा गारमेंट्स का बिजनेस है, लेकिन गंभीर ने क्रिकेट से नाता जोड़ने के बाद इस संपत्ति में चार-चांद लगा दिए. 2024-25 तक गौतम गंभीर की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 265 करोड़ रुपये है.

गौतम गंभीर की हेड कोच के तौर पर कमाई
यह सवाल हर कोई जानना चाहता होगा कि आखिरी गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में बीसीसीआई से कितनी सैलरी लेते हैं. दरअसल, बीसीसीआई भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में गंभीर को सालाना 14 करोड़ रुपये का वेतन देती है. यानी हर महीने के हिसाब से देखें तो गंभीर को एक करोड़ 16 लाख रुपये मिलते हैं. पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को बीसीसीआई सालाना 12 करोड़ देती थी. बेहद कम लोग यह जानते है कि गौतम गंभीर के कान्‍ट्रैक्‍ट में परफॉर्मेंस बेस्‍ड राशि, ट्रैवल बेनिफिट, फाइव स्‍टार हाउस, विदेशी दौरों के लिए 250 अमेरिकी डॉलर (लगभग 21,000 रुपये) का बढ़ा हुआ दैनिक भत्ता भी शामिल है.

विज्ञापन से भी गौतम गंभीर की मोटी कमाई
भारतीय कोच गौतम गंभीर ब्रॉन्‍ड इंडोसमेंट से भी मोटी कमाई करते हैं.  रेडक्लिफ लैब्स,  कॉइनडीसीएक्स, रियल11,  पिनेकल स्पेशलिटी व्हीकल्स जैसे ब्रॉन्‍ड का गंभीर टीवी पर प्रचार करते नजर आते हैं. इस प्रचार से होने वाली सटीक कमाई की जानकारी फिलहाल उपलब्‍ध नहीं है.

गंभीर का आलीशान घर
दिल्‍ली के जिस घर में गौतम गंभीर रहते हैं, स्‍टार-बायोपिक की रिपोर्ट के अनुसार उसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है. हालांकि यह घर उन्‍होंने नहीं बल्कि पिता ने दशकों पहले खरीदा था. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि यह आलीशान घर मौजूदा वक्‍त में 50 करोड़ का भी हो सकता है. इसके अलावा दिल्‍ली और आसपास के शहरों में गंभीर की कुछ संपत्तियां भी हैं. ग्रेटर नोएडा के जेपी विश टाउन में 4 करोड़ रुपये की ज़मीन और मलकपुर गाँव में 1 करोड़ रुपये का प्लॉट भी गंभीर के नाम है.

गौतम गंभीर का कार कलेक्‍शन
कोच गोतम गंभीर के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास ऑडी Q5 और बीएमडब्ल्यू 530D जैसी कारें हैं. इसके अलावा मारुति सुजुकी SX4, टोयोटा कोरोला, महिंद्रा बोलेरो स्टिंगर, भी उनके पास है. गौतम गंभीर की कुल संपत्ति

सोशल मीडिया से भी होती है धनवर्षा
गौतम गंभीर की सोशल मीडिया से भी अच्‍छी खासी कमाई हो जाती है. इंस्टाग्राम पर उनके 1.12 करोड़ फॉलोअर्स हैं. जबकि फेसबुक पर उनके नाम 64 लाख फॉलोअर्स हैं. वहीं, एक्‍स पर उनके 1.29 करोड़ फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया से होने वाली कमाई का अनुमान लगाना मुश्किल है. वो हर एक प्रमोशनल कंटेंट को इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट करने के बदले बड़े-बड़े ब्रॉन्‍ड से करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

14 करोड़ सैलरी, 15 करोड़ का विला… गंभीर की नेटवर्थ जान चकरा जाएगा माथा



Source link