बैतूल के पाढर चौकी क्षेत्र में सोमवार रात एक 22 वर्षीय युवती ने घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती पहले ही बच्चेदानी की समस्या से जूझ रही थी और ऑपरेशन के बाद बच्चेदानी निकाल दी गई थी। इसके कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में
.
जानकारी के अनुसार, युवती की शादी की बातचीत चल रही थी, लेकिन ऑपरेशन के बाद परिवार चिंतित था। इसी तनाव में सोमवार रात करीब 9 बजे उसने यह कदम उठा लिया।
फांसी पर लटका मिला शव मां के घर लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो युवती फांसी पर लटकी हुई थी। सूचना पर पाढर पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश रायकवार और जांच अधिकारी विष्णु प्रसाद मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवती शादी के बाद संतान न होने की चिंता और मानसिक तनाव से परेशान थी। उसका नोबल हॉस्पिटल पाढर में इलाज चल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।