Last Updated:
Afghanistan vs Bangladesh ODI: मोहम्मद नबी ने आखिरी दो ओवर में 44 रन ठोक अफगानिस्तान को 293 तक पहुंचाया, इब्राहिम जादरान ने 95 रन बनाए, बांग्लादेश के बॉलर नबी की पारी देख हैरान रह गए.
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में आखिरी के 2 ओवरों में मोहम्मद नबी का तूफान आया. नबी की विस्फोटक बल्लेबाजी ने जहां बांग्लादेश कैंप में दहशत मचा दी, वहीं अफगानिस्तानी क्रिकेट फैंस को रोमांचित किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 48 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए थे. नबी की मौजूदगी में आखिरी दो ओवर में अफगानिस्तान की कोशिश ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की थी, लेकिन नबी स्कोर 249 से 293 तक पहुंचा देंगे, शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा.
49वें ओवर में कुल 25 रन बने. इसमें 5 वाइड बॉल थे. 50वां ओवर हसन महमूद लेकर आए. पहली गेंद पर रन नहीं बना. दूसरी गेंद पर नबी ने चौका लगाया. तीसरी गेंद पर रन नहीं बना, चौथी गेंद वाइड थी, चौथी वैध गेंद पर छक्का लगा, और पांचवीं-छठी गेंद पर भी 4-4 रन आए. आखिरी ओवर में कुल 19 रन बने.
इस तरह आखिरी दो ओवर में 44 और आखिरी 10 गेंद पर 43 रन बने. इसमें 38 रन नबी के बल्ले से आए. मोहम्मद नबी 37 गेंद पर 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद रहे. अफगानिस्तान ने 9 विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 111 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौके की मदद से 95 रन की पारी खेली और रन आउट हुए. वह अपने शतक का मौका चूक गए. रहमानुल्लाह गुरबाज ने 42 रन की पारी खेली.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें