इंदौर ग्रामीण रेंज में 2 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट: धार, झाबुआ, अलीराजपुर के 102 प्रकरणों में पुलिस और प्रदूषण बोर्ड की संयुक्त कार्रवाई – Jhabua News

इंदौर ग्रामीण रेंज में 2 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट:  धार, झाबुआ, अलीराजपुर के 102 प्रकरणों में पुलिस और प्रदूषण बोर्ड की संयुक्त कार्रवाई – Jhabua News



इंदौर ग्रामीण रेंज के तहत धार, झाबुआ, अलीराजपुर और इंदौर ग्रामीण और एसटीएफ इकाई इंदौर की ओर से जब्त किए गए 2 करोड़ रुपए से अधिक के मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई मंगलवार, को धार जिले के मनावर स्थित ग्राम टोंकी में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट

.

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण जोन अनुराग के मार्गदर्शन में और पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण रेंज मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक समिति ने इस नष्टीकरण किया। समिति के सदस्यों में धार एसपी मयंक अवस्थी और झाबुआ एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह भी उपस्थित रहे।

कुल 102 प्रकरणों में जब्त किए गए थे मादक पदार्थ

कुल 102 प्रकरणों में जब्त किए गए मादक पदार्थों में 32 क्विंटल 62 किलो 843 ग्राम गांजा, डोडाचूरा, ब्राउन शुगर, चरस, स्मैक पाउडर, हेरोइन और गांजे के पौधे शामिल थे। इन सभी की अनुमानित बाजार कीमत 2 करोड़ 13 लाख 51 हजार 624 रुपए आंकी गई है।

नष्ट किए गए मादक पदार्थों का विवरण इस प्रकार है-

87 प्रकरणों में 28 क्विंटल 19 किलो 683 ग्राम गांजा

3 प्रकरणों में 4 क्विंटल 33 किलो 450 ग्राम डोडाचूरा

8 प्रकरणों में 550.15 ग्राम ब्राउन शुगर

1 प्रकरण में 4 किलो 900 ग्राम चरस

1 प्रकरण में 1.8 मिलीग्राम स्मैक पाउडर

1 प्रकरण में 80 ग्राम हेरोइन

और 1 प्रकरण में 4 किलो 180 ग्राम अफीम के पौधे।

नष्टीकरण की इस कार्रवाई के दौरान समिति के सदस्यों के अलावा, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पीथमपुर के रसायनज्ञ और अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।



Source link