वन विभाग ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर ली है।
उमरिया जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वन विकास निगम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। बुधवार को मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के चंदिया परियोजना परिक्षेत्र के चंदिया बीट में गश्त के दौरान की गई।
.
दरअसल, वनरक्षक सुरेंद्र सिंह को आरएफ 743 में रेत खनन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर वनरक्षक को देखते ही ड्राइवर और मजदूर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए।
रेत भरने के लिए खड़ा था ट्रैक्टर
वनरक्षक सुरेंद्र सिंह ने मौके से ट्रैक्टर को जब्त कर उमरिया डिपो में सुरक्षित खड़ा कराया। उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान ट्रैक्टर रेत भरने के लिए खड़ा था, तभी यह कार्रवाई की गई। जब्त किया गया ट्रैक्टर प्रकाश शुक्ला का बताया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।