भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र चंद्रन अश्विन आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. वह अपने यूट्यूब अकाउंट पर कुछ न कुछ बोलते रहते हैं, जिस वजह से वह चर्चा का कारण बन जाते हैं. अश्विन की बातें कई लोगों को एकदम सटीक लगती है तो कई खटक जाती है. भारत और ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत में अब बस 4 दिनों का समय रह गया है. इससे पहले रविचंद्रन अश्विन ने एक और मुद्दा उठाया है. भारत ने वेस्टइंडीज को 2-0 से मात दी थी, लेकिन नीतीश ने कुछ खास मैच नहीं खेले थे. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले उन्होंने टीम के सेलेक्शन पर सवाल दागे हैं.
यूट्यूब चैनल पर कहा
अश्विन ने युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल ‘Ash ki baat’ अपने विचार रखते हुए साफ कहा कि नीतीश की जगह टीम को एक बेहतर ऑलराउंडर के साथ जाना चाहिए था. जैसे अक्षर पटेल. बता दें कि नीतीश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैचों में पहले मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की, जबकि दूसरे मैच में एक भी ओवर नहीं फेंके.
मैनेजमेंट पर दागे सवाल
इस पर अश्विन ने कहा, ‘ अगर आप एक स्पेशलिस्ट बॉलर या बैट्समैन के खिलाएंगे, तो आपको अक्षर पटेल को खिलाना चाहिए था. उन्होंने क्या नहीं किया है टीम के लिए वह किसी मैच विनर से कम नहीं हैं.’ अश्विन ने अक्षर की स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ ताकत के बारे में बात करते हुए आगे कहा, एक ऑलराउंडर को टीम में लेने का मतलब है कि वह न केवल बल्ले से बल्कि गेंद से भी अपना योगदान दे. ‘ऐसे में नीतीश कहां आते हैं?’ मैं यह नहीं कह रहा की आपको एक और गेंदबाज की जरूरत है. अगर नहीं तो किसी बेहतर बल्लेबाज को खिलाइए. अक्षर ने हमेशा ही ये भूमिका बेहतर ढंग से निभाई है.
ऑस्ट्रेलिया लिए रवाना
भारतीय टीम बुधवार 15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई. एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों को देखा गया, लेकिन सभी की नजर बस दो दिग्गजों पर रही और वह रोहित और विराट हैं. विराट अपने ही पुराने अंदाज में एयरपोर्ट पर जाते दिखे. बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद दोनों ने ही इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं. वह 7 महीने बाद टीम में वापसी कर रहे हैं.