एयरपोर्ट खुलने से पहले उज्जैन में आया प्लेन, 2 भाई खोलेंगे लग्जरी फार्म, जल्द मिलेगा ले पाएंगे हवाई यात्रा का आनंद

एयरपोर्ट खुलने से पहले उज्जैन में आया प्लेन, 2 भाई खोलेंगे लग्जरी फार्म, जल्द मिलेगा ले पाएंगे हवाई यात्रा का आनंद


Last Updated:

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में नवाचार करने की तैयारी की जा रही हैं. यहां यात्रियों को जमीन पर ही हवाई यात्रा का आनंद मिले, इसलिए दो भाइयों ने BSF का 52 सीटर प्लेन खरीद लिया. गुरुवार को प्लेन आने के बाद उक्त व्यापारी इसे होटल बनाना शूरू करेंगे. 

ख़बरें फटाफट

Ujjain News: धार्मिक नगरी उज्जैन में रोजाना लाखों की संख्या पर्यटकों का आगमन लगा रहता है. यहां फिलहाल कोई एयरपोर्ट नहीं है. लेकिन लंबे इंतजार के बाद दताना में एयरपोर्ट बनने की राह प्रशस्त हो गई. केंद्र सरकार ने एयरपोर्ट निर्माण की स्वीकृति दे दी है. यहां 950 मीटर लंबे रन-वे को दोगुना कर 1800 मीटर लगभग किया जाएगा. हवाई जहाज बनने में अभी समय लग रहा है, लेकिन उसके पहले उज्जैन में हवाईजहाज देखने को मिलेगा.

दरअसल, उज्जैन के दो भाई वीरेंद्र कुशवाह और पुष्पेंद्र कुशवाह ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिससे उज्जैन में एक से दो दिन मे हवाईजहाज दिखेगा. बता दें, एयरपोर्ट खुलने से पहले शहर में BSF का बड़ा कार्गो प्लेन उज्जैन मे दोनों भाइयो की वजह से आ रहा है.

क्या है प्लेन की खासियत 
यह हवाईजहाज उज्जैन के शंकरपुर के पास करूंदिया गांव मे देखने को मिलेगा. दरअसल यह दोनों भाई कुशवाह बंधू स्क्रेप का काम करते हैं. दोनों ने दिल्ली में हुई टेंडर प्रक्रिया में BSF से करीब 40 लाख रुपए में AVERO VT EAV प्लेन खरीदा है. 55 लोगों की सिटिंग व्यवस्था वाला प्लेन 15 फ़ीट ऊंचा, 70 फ़ीट लम्बा,100 फ़ीट चौड़ा और 20 टन भारी खरीदा है. वीरेंद्र कुशवाह ने बताया कि स्क्रेप के काम के लिए कई बार सेना का सामान खरीदा, लेकिन ये पहली बार है जब इतना बड़ा प्लेन लेकर आए हैं.

उज्जैन में दिखेगा इतना बड़ा प्लेन
कुशवाह बंधू के दोनों भाइयों ने बताया कि हमेशा स्क्रेप करके बेच देते थे, लेकिन इस बार हमारे फ़ार्म हाऊस पर इसको रखकर इसमें 5 लक्जरी कमरे बनवाएंगे. जिसमें लोग आकर रुक सकेंगे. प्लेन को इस तरह से रिनोवेट कराएंगे की जब कोई गेस्ट आकर रुकेंगे तो उन्हें प्लेन का ही फील आएगा. प्लेन फोटो शूट के साथ साथ प्री वेडिंग शूट के लिए भी किराए पर मिल सकेगा.

कब से कर रहे हैं काम 
पुष्पेंद्र कुशवाह ने बताया कि 2011 से स्क्रैप का काम कर रहे हैं. इससे पहले 2021 में फेमस मिग 21 को भी स्क्रेप में 4 लाख रुपए में खरीदा था. लेकिन उसको स्क्रेप में ही बेच दिया था लेकिन इस बार देश भर से उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को एक नई सुविधा देने का प्लान किया है. इसलिए इसे होटल की तरह बनाएंगे. प्लेन को रिनोवेट करते समय पायलेट की चयेर भी रखी जाएगी ताकि जो लोग यहां रुकेंगे वो इस पर सेल्फी या फोटोग्राफी भी करा सकेंगे.

स्टे पर प्लेन का फील आएगा 
वीरेंद्र ओर पुष्पेंद्र कुशवाह ने बताया कि सिंहस्थ 2028 में करोड़ों यात्री आएंगे. ऐसे में नवाचार करने के लिए विमान का होटल में तब्दील की योजना बनाई. हम विमान मक्सी रोड ग्राम स्थित हमारे फॉर्म हाउस पर ले जाकर इसमें रूम बनाएंगे. प्लेन के नीचे स्विमिंग पूल होगा. इसे तैयार करने में करीब एक साल लगेगा. इसमें पायलट सीट भी रहेगी और यात्री पायलट की ड्रेस में फोटो सेशन भी करवा सकेंगे. बता दें, इंदौर में भी दो प्लेन में रेस्टोरेंट बने हुए हैं.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

एयरपोर्ट खुलने से पहले उज्जैन में आया प्लेन, 2 भाई खोलेंगे लग्जरी फार्म



Source link