Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Madhya Pradesh Breaking

खाते में करोड़ों और खुद को खबर नहीं! MP के मजदूर के साथ हुआ हैरान कर देने वाला फ्रॉड, बैंक भी रह गया दंग

Madhya Pradesh Samachar15/10/2025
खाते में करोड़ों और खुद को खबर नहीं! MP के मजदूर के साथ हुआ हैरान कर देने वाला फ्रॉड, बैंक भी रह गया दंग


Last Updated:October 15, 2025, 12:59 IST

Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल में एक मजदूर बिसराम के जनधन खाते में 2 करोड़ रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है. बिना जानकारी उसके खाते का मोबाइल नंबर भी बदल दिया गया.

बैतूल के मजदूर के खाते में 2 करोड़ का लेनदेन

MP Samachar: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. खेड़ीसांवलीगढ़ गांव के एक मजदूर बिसराम के बैंक खाते में करीब 2 करोड़ रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है. बिसराम ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत बैंक ऑफ महाराष्ट्र की स्थानीय शाखा में जनधन खाता खुलवाया था. जब उसने अपनी पासबुक अपडेट करवाई, तो उसे पता चला कि उसके खाते में करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है. बिसराम को समझ ही नहीं आया कि यह लेनदेन कैसे और किसने किया.

जांच के दौरान यह भी पता चला कि बिसराम के खाते में दर्ज मोबाइल नंबर भी बदल दिया गया था. उसे इसकी कोई जानकारी नहीं थी. बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शाखा प्रबंधक ने बताया कि यह मामला मनी म्यूल नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है. मनी म्यूल नेटवर्क में गरीब और अनजान लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल काले धन को सफेद करने के लिए किया जाता है. अपराधी ऐसे खातों में पैसे जमा करते हैं और फिर उसे अलग-अलग जगहों पर ट्रांसफर कर देते हैं ताकि धन का स्रोत छिपाया जा सके. बिसराम का खाता भी इसी तरह के अवैध काम के लिए इस्तेमाल हुआ मालूम होता है.

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बैंक ने बिसराम के खाते को होल्ड कर दिया है, यानी उसमें कोई लेनदेन नहीं हो सकता. कलेक्टर के निर्देश पर इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस और बैंक अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बिसराम के खाते का दुरुपयोग किसने और कैसे किया. यह मामला गरीब लोगों के बैंक खातों के गलत इस्तेमाल का एक बड़ा उदाहरण है.

बैतूल- मजदूर के खाते से 2 करोड़ का लेनदेन, किसान सम्मान निधि के लिए खोला था खाता, पासबुक अपडेट कराने पर हुआ खुलासा, अकाउंट में बदल दिया गया मोबाइल नंबर#Betul #MPNews #Breakingnews pic.twitter.com/FRiGXWb87a





Source link

Tagged  Betul news, 2 crores transaction in betul, crores in laborers account, laborers account has crores transaction, labores bank account has crores of transaction, madhya pradesh latest news, MP News, एमपी न्यूज, खाते में मिला करोड़ों का लेनदेन, बैतूल न्यूज, मजदूर के खाते में मिला करोड़ों का ट्रांजेक्शन, मजदूर के खाते में मिले करोड़ों, मध्यप्रदेश न्यूज

Post navigation

⟵ दतिया में व्यापारी युवक ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट में दो भाइयों पर प्रताड़ना व राजनीतिक संरक्षण का आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग – datia News
रोहित-कोहली भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना: कमिंस बोले- हमारे फैंस के पास दोनों को खेलते देखने का शायद आखिरी मौका ⟶

Related Posts

दिल्ली-पुणे की नौकरी छोड़ गांव लौटे अंशुमान, शुरू कर दी मचान खेती, हाइटेक तरीके ने बना दिया कृषि का हीरो
दिल्ली-पुणे की नौकरी छोड़ गांव लौटे अंशुमान, शुरू कर दी मचान खेती, हाइटेक तरीके ने बना दिया कृषि का हीरो

शिवांक द्विवेदी, सतना: सतना के हाईटेक युवा किसान अंशुमान सिंह इन दिनों जिले ही नहीं पूरे विंध्य क्षेत्र में किसानों…

घर से भागे लड़का-लड़की, पकड़कर लाई पुलिस, कराई शादी
घर से भागे लड़का-लड़की, पकड़कर लाई पुलिस, कराई शादी

Last Updated:July 22, 2025, 10:38 IST Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Ujjain Mini Forest: उज्जैन में पर्यावरण प्रेमियों के लघु वन पर संकट, पेड़ों को माना बच्चा, अब 800 वृक्षों पर मंडराया खतरा
Ujjain Mini Forest: उज्जैन में पर्यावरण प्रेमियों के लघु वन पर संकट, पेड़ों को माना बच्चा, अब 800 वृक्षों पर मंडराया खतरा

Last Updated:January 12, 2026, 20:09 IST Ujjain News: महाकाल की नगरी उज्जैन में इन दिनों पर्यावरण प्रेमियों की चिंता लगातार…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories