खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान: धार में दुकानों पर मिठाई, दूध, पनीर के नमूने लिए जा रहे – Dhar News

खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान:  धार में दुकानों पर मिठाई, दूध, पनीर के नमूने लिए जा रहे – Dhar News


जिले में दीपावली का त्योहार नजदीक देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावट रोकने के लिए अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

.

मिठाईयों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर यह सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीमें खाद्य कारोबारियों, मिठाई-मावा निर्माताओं और विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर नमूने ले रही हैं।

अधिकारियों द्वारा खाद्य सामग्री के नमूने लिए जा रहे है

पूरे जिले में चलाया जा रहा अभियान

यह जांच अभियान जिले के विभिन्न ब्लॉकों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशन में जारी है। त्योहारों के दौरान मिष्ठान और अन्य खाद्य सामग्री की खपत बड़े पैमाने पर होती है, जिसके चलते यह सतर्कता बरती जा रही है।



Source link